{"_id":"cc43e05e3d487656ad33492a02189647","slug":"diwali-will-domestic-consumers-more-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगी ज्यादा बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगी ज्यादा बिजली
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनी के त्यौहार दीपावली पर घरेलू उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली मिलने की संभावना है। इंडस्ट्रीज की छुट्टियां होने के कारण वहां का लोड बिल्कुल कम हो जाएगा।
विज्ञापन
जिसके चलते वहां की सप्लाई बिजली निगम घरेलू उपभोक्ताओं को भी दे सकता है। दीपावली के दिन कोई कट ना लगे, इसकी व्यवस्था करने में भी बिजली निगम जुटा हुआ है।
विज्ञापन
निगम एसई ने सभी अफसरों को हेडक्वार्टर नहीं छोडने के आदेश दिए हैं। वहीं तकनीकी फाल्ट आने पर भी कर्मचारी तुरंत उसका समाधान करने के लिए हाजिर रहेंगे।
शिकायत केंद्रों पर रहेगी स्पेशल टीम
बिजली निगम के शिकायत केंद्रों पर भी दीपावली के दिन व रात्रि को स्पेशल टीम तैनात रहेगी। जो किसी भी एरिया की बिजली बाधित होने या फाल्ट आने की दिशा में व्यवस्था को सुचारू बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य किसी भी शिकायत का तुरंत समाधान किया जाएगा। एसडीओ स्तर के अधिकारी भी विशेष निगरानी करेंगे।
ग्रामीण इलाकों को भी मिलेगा लाभ
बिजली अधिकारियों की मानें तो ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को भी दीपावली पर्व पर लाभ दिया जा सकता है। फिलहाल ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई का शेड्यूल 12 घंटे का है, जिसे त्यौहार के दिन बढ़ाया जा सकता है। खासकर रात्रि के समय निर्धारित शेड्यूल से ज्यादा बिजली देने का प्रयास किया जाएगा।
दीपावली रोशनी का त्यौहार है, इसलिए विशेष प्रबंध कर दिए गए हैं। बिजली कट ना लगे और फाल्ट तुरंत ठीक हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। इंडस्ट्री लोड कम होने की दिशा में घरेलू उपभोक्ताओं को सप्लाई ज्यादा दी जा सकती है।
डीएल हंसु, एसई, हिसार सर्कल