अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: हिसार के मेधावी बोले- सम्मानित होना गौरवशाली पल, जिंदगीभर याद रहेगा
अमर उजाला परिवार की ओर से रोहतक में रविवार को एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में आयोजित हुए मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जिले के 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रोहतक में रविवार को मुख्यमंत्री ने मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में 12वीं कक्षा की श्रुति, स्मृति, सिया, प्राची, प्रिया, कशिश, मंजू, खुशबू व गौरव और 10वीं कक्षा के रीना, लवकुश, हिमांशी, रीतु रानी, अंशु, पायल वर्मा, नीतिन कुमार, दीपिका, सलोनी, कोमल, मुस्कान व रश्मि को पुरस्कृत किया गया।
यह दिन मुझे हमेशा याद रहेगा। मैं अमर उजाला समाचार पत्र धन्यवाद करता हूं कि यह कार्यक्रम आयोजित करके हमें मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करवाया। सम्मान प्राप्त करके हमें काफी प्रेरणा मिली है। मेरा सभी विद्यार्थियों से कहना है वे एक भी इस सम्मान को जरूर प्राप्त करें। - नीतिन कुमार, 10वीं कक्षा, एसवीएम हाई स्कूल बोबुआ
यह मेरे लिए बड़े की गर्व की बात है कि मुझे आज बहुत बड़े मंच पर सम्मानित किया गया। इसका सारा श्रेय मेरे माता-पिता व मेरे स्कूल के सभी गुरुजनों को जाता है। इन्ही के आशीर्वाद से मुझे यह पुरस्कार मिला है। एक विद्यार्थी के लिए इस प्रकार के सम्मानित होना बड़े ही हर्ष की बात है। - रश्मि, 10वीं कक्षा, हांसी
मुझे पहली बार मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिला है। मैं इससे कभी नहीं भूल पाउंगा। मैं आगे भी इसी तरह पढ़ाई करके सम्मान प्राप्त करता रहुंगा। यह मेरे लिए ही नहीं बल्कि मेरे माता-पिता के लिए भी गौरव का पल है। यह पल हमारे जीवन में अमर उजाला लेकर आया है। - लवकुश, 10वीं कक्षा, बाबा उदलदेव स्कूल, मदनहेड़ी
मुझे अमर उजाला की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित होने का मौका मिला है। यह पुरस्कार पाकर मेरे परिवार के सदस्यों को काफी खुशी हुई है। मैं आज का दिन कभी नहीं भूल सकती। मेरे गुरुजनों के आशीर्वाद से मैं इस मंच तक पहुंच पाई हूं। - पायल वर्मा, 10वीं कक्षा, कैप्टन आरसी स्कूल, हिसार
यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: 'विद्यार्थी बीज के समान, छात्रवृत्ति-सम्मान करते हैं खाद-पानी का काम'
मेेेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सम्मानित होने का मौका मिला।इस प्रकार के कार्यक्रमों में जाने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। प्रदेश में स्कूल और अभिभावकों का नाम होता है। मेरा सभी विद्यार्थियों से कहना है कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें। - छात्रा हिमांशी, 10वीं कक्षा, कैप्टन आरसी स्कूल, हिसार
यह भी पढ़ें : Haryana: सम्मान पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख, परिजन बोले-बच्चों के जीवन में नया उजाला
रोहतक में आयोजित सम्मान समारोह में जाने का मौका मिला। बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेना गर्व की बात है। वहां जाने के बाद काफी कुछ सिखने को मिला। मैं भविष्य में भी इसी तरह पढ़ाई करते अपने गुरुजनों का व माता-पिता का गौरव बढ़ाती रहूंगी। - कोमल, 10वीं कक्षा, आरसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिसार