फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District level Children's Festival: The Aryan School in patriotic group song and Hansi's daughters dominate in solo dance.

जिलास्तरीय बाल महोत्सव : देशभक्ति समूह गान में द आर्यन स्कूल और एकल नृत्य में छाईं हांसी की बेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
District level Children's Festival: The Aryan School in patriotic group song and Hansi's daughters dominate in solo dance.
जिलास्तरीय बाल महोत्सव में लोकगीत पर नृत्य करती छात्रा। 
हिसार। बाल भवन में मंगलवार को जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से जिला स्तरीय बाल महोत्सव के तीसरे दिन 28 स्कूलों के 249 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता में द आर्यन स्कूल की टीम ग्रुप-2 में प्रथम रही। इसके अलावा एकल नृत्य प्रतियोगिता में हांसी की बेटियों ने बाजी मारी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला विज्ञान विशेषज्ञ नरेंद्र भाटिया, गणित विशेषज्ञ संदीप सिंधु व संस्था की आजीवन सदस्या सत्यावति ने शिरकत की।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ नरेंद्र भाटिया ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का शैक्षणिक विकास के साथ-साथ मानसिक एवं बौद्धिक विकास भी होता है। साथ ही रचनात्मक प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। वर्तमान में जिला बाल कल्याण परिषद बाल भवन, हिसार जैसी संस्थाओं द्वारा जिला स्तर, मंडल स्तर व राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाकर बच्चों में आत्मविश्वास की भावना को जगाया जा रहा है। प्रतियोगिता को चार वर्गों में बांट गया। पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं, 9वीं से 10वीं और 11वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी दमदार प्रस्तुति दी। जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि निर्णायक की भूमिका महेंद्र कुमार, मनिषा शर्मा, डॉ. लोकेश शर्मा, प्रदीप सरताज, रीतु, डॉ. संध्या शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी सुभाष चंद्र, सहायक इंदिरा रानी व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

-----------------
देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता के विजेता
ग्रुप-2 : द आर्यन स्कूल हिसार की टीम प्रथम, आईडी डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय, आईडी डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय और हांसी के श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप-3 : आईडी डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम, केएल आर्या डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय, सेंट मैरी स्कूल की टीम तृतीय और हांसी के यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला।
ग्रुप-4 : हांसी के आरपीएस की टीम प्रथम रही।
एकल नृत्य प्रतियोगिता
ग्रुप-1 : हांसी के आरपीएस स्कूल का शिवाय प्रथम, हांसी के सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की परियाल द्वितीय, हिसार के दा आर्यन स्कूल की मन्नत तृतीय, विद्या भारती स्कूल हिसार की गरिमा को सांत्वना पुरस्कार मिला।

ग्रुप-2 : हांसी के यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल की राखी प्रथम, हांसी के आरपीएस की प्रत्युषा द्वितीय, आईडी डीएवी पब्लिक स्कूल की चारू तृतीय और केएल आर्या डीएवी पब्लिक स्कूल हिसार की अवनीत कौर को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed