फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District Kumar became the leader of Kapdo and District Kesari became the leader of Ugalan.

Hisar News: कापड़ो का सुमित जिला कुमार तो उगालन का सुमित बना जिला केसरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
District Kumar became the leader of Kapdo and District Kesari became the leader of Ugalan.
हिसार गांव डाबडा में जिला कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती में दाव पेज लगाते खिलाड़ी। 
हिसार। खेल विभाग की ओर से सोमवार से डाबड़ा के चौधरी बजे सिंह अखाड़े में तीन दिवसीय हिसार कुमार, हिसार केसरी जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन 150 से ज्यादा पहलवानों ने दमखम दिखाया। इस दौरान कापड़ो के सुमित ने जिला कुमार तो उगालन गांव के सुमित ने जिला केसरी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम में लड़कों के अंडर-17 में 45 किलोग्राम भारवर्ग में फ्री स्टाइल में लुदास का लक्की प्रथम और श्यामसुख का योगेश द्वितीय रहा। 48 किलोग्राम भारवर्ग में धिकताना का शिवम प्रथम और बरवाला का मनदीप द्वितीय रहा। 51 किलोग्राम भारवर्ग में श्यामसुख का प्रवीण प्रथम, कैमरी का राजेश दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा 55 किलोग्राम भारवर्ग में पेटवाड़ का ललित प्रथम और उमरा का सदाब द्वितीय रहा। 60 किलोग्राम भारवर्ग में श्यामसुख का अमन प्रथम, डाबड़ा का अमन द्वितीय, 65 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार का आशीष प्रथम, भिवानी रोहिल्ला का रजत द्वितीय स्थान पर रहा। 71 किलोग्राम भारवर्ग में चंदन नगर का अभिषेक प्रथम, महलसरा का सुजल द्वितीय रहा। 92 किलोग्राम भारवर्ग में भैणी अमीरपुर का नितिश प्रथम और डाबड़ा का सौरव द्वितीय रहा।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में फ्री स्टाइल में 57 किलोग्राम भारवर्ग में बरवाला का सोमबीर प्रथम, डाबड़ा का साहिल द्वितीय, 61 किलोग्राम भारवर्ग में सिंघवा का प्रवीण प्रथम, कालीरामण का राहुल द्वितीय, 65 किलोग्राम भारवर्ग में खेड़ी चौपटा का मनदीप प्रथम, सिंघवा का संजय द्वितीय, 70 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार का सिंकदर प्रथम, शिकारपुर का रोहित द्वितीय स्थान पर रहा। 74 किलोग्राम भारवर्ग में कापड़ो का सुमित प्रथम और गंगवा का अमित द्वितीय, 79 किलोग्राम भारवर्ग में बिचपड़ी का तनवीर प्रथम, सातरोड का रितिक द्वितीय, 86 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार का अमित प्रथम, हिसार का ही सचिन द्वितीय स्थान पर रहा। 92 किलोग्राम भारवर्ग में कापड़ो का विक्की प्रथम, 97 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार का कुलदीप प्रथम और कापड़ो का नीर द्वितीय, 130 किलोग्राम भारवर्ग में बुडाना का सचिन प्रथम, हिसार का यशवीर द्वितीय रहा। मुख्य अतिथि कार्यकारी जिला खेल अधिकारी जगदीप श्योराण ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज ग्रीको रोमन तो कल लड़कियों के मुकाबले होंगे

अंडर-21 में 57 किलोग्राम भारवर्ग में फ्री स्टाइल में रावलवास का साहिल प्रथम, कापड़ो का अंकित द्वितीय, 61 किलोग्राम भारवर्ग में नारनौंद का साहिल प्रथम, हांसी का गौरव द्वितीय, 65 किलोग्राम भारवर्ग में भैणी अमीरपुर का नवीन प्रथम, ज्ञानपुरा का मनदीप द्वितीय, 70 किलोग्राम भारवर्ग में मिर्चपुर का सतेंद्र प्रथम, हिसार का धीरज द्वितीय, 74 किलोग्राम भारवर्ग में नारनाैंद का अंकित प्रथम, सातरोड का साहिल द्वितीय, 79 किलोग्राम भारवर्ग में कापड़ो का अमन प्रथम और डाबड़ा का शिवराज द्वितीय स्थान पर रहा। जिला कुमार कापड़ो का सुमित और जिला केसरी उगालन का सुमित डाबड़ा स्थित चौधरी बजेसिंह अखाड़ा में कोच राहुल के पास अभ्यास करते हैं। जिला कुमार में दूसरे स्थान पर नारनौंद का अंकित और जिला केसरी में मदनहेड़ी का सुमित रहा। मंगलवार को लड़कों के ग्रीको रोमन में सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में मुकाबले होंगे। बुधवार को लड़कियों के फ्री स्टाइल के सीनियर, जूनियर और सब जूनियर के मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर सीनियर कुश्ती कोच विष्णुदास, कुश्ती कोच राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed