{"_id":"69dfe7f77ddf4897cf0dc371","slug":"district-chess-team-selection-will-be-held-on-19th-at-guru-daksh-iti-aryanagar-hisar-news-c-21-hsr1020-850767-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गुरु दक्ष आईटीआई आर्यनगर में 19 को होगा जिला शतरंज टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गुरु दक्ष आईटीआई आर्यनगर में 19 को होगा जिला शतरंज टीम का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। पंचकूला में दो और तीन मई को आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हिसार जिले की लड़कों और लड़कियों की टीम का चयन 19 अप्रैल को किया जाएगा। इसके लिए जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आर्यनगर स्थित गुरु दक्ष आईटीआई में आयोजित होगी जिसमें जिले के सभी क्लबों और स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
प्रतियोगिता के आयोजक एडवोकेट नीरज वर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर-13 और अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के लिए आयोजित की जाएगी। अंडर-19 आयु वर्ग के लिए खिलाड़ियों की जन्म तिथि एक जनवरी 2007 के बाद और अंडर-13 आयु वर्ग के लिए एक जनवरी 2013 के बाद की होनी चाहिए। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी पंचकूला में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जिला शतरंज संघ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को जिला शतरंज संघ द्वारा जारी ऑनलाइन लिंक के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। खिलाड़ियों को अपनी आयु प्रमाणित करने के लिए जन्म प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर पूर्व रणजी क्रिकेटर जीआर गोयल, सुशील गर्ग, एडवोकेट मुकेश कुमार, डॉ. एसबी लूथरा, रमेश कुमार, ओमप्रकाश और कृष्ण चंद्र सहित कई खेलप्रेमी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।