{"_id":"58f65fa64f1c1b1b7447298e","slug":"district-54-colleges-gju-marged-25-thousand-student-benifit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 54 कॉलेज जीजेयू से जुड़ने पर 25 हजार स्टूडेंट्स को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 54 कॉलेज जीजेयू से जुड़ने पर 25 हजार स्टूडेंट्स को होगा फायदा
amarujala/Hisar
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की ओर से लिए गए फैसले के बाद अब जीजेयू से 54 नए कॉलेज जुड़ जाएंगे। जीजेयू के अधिकारियों ने इस बारे में लिस्ट तैैयार कर ली है। जिसमें सबसे अधिक बीएड कॉलेज आएंगे। दूसरा नंबर डिग्री कॉलेज का होगा। नोटिफिकेशन होने के बाद कॉलेजों को औपचारिक तौर पर जीजेयू से जोड़ दिया जाएगा। इस संबंध में अमर उजाला ने पांच अप्रैल को ही खुलासा कर दिया था।
यूनिवर्सिटी एजुकेशन में सुधार के लिए बनी प्रोफेसर बीके कुठियाला की रिपोर्ट को लागू करते हुए प्रदेश सरकार ने हिसार जिले के सभी कॉलेज जीजेयू के अधीन करने का एलान किया है। जिससे करीब 25 हजार विद्यार्थियों को सीधे तौर पर फायदा होगा। जीजेयू के अधिकारियों ने प्रदेश सरकार के फैसले के बाद प्राथमिक रिपोर्ट तैयार की है। जिसके अनुसार जिले में करीब 29 बीएड कॉलेज हैं। कुल 14 डिग्री कॉलेज, टेक्निकल-मैनेजमेंट के 8 कॉलेज जीजेयू से जुडे़ंगे। इसके अलावा एक फार्मेसी तथा एक कॉलेज लॉ कॉलेज यूनिवर्सिटी से जुडे़ंगे। कॉलेजों के जीजेयू से जुड़ जाने के बाद यूनिवर्सिटी को आर्थिक तौर पर भी मजबूती मिलेगी। दाखिले और रिजल्ट के समय युवाओं को सबसे अधिक परेशानी आती है। जिसमें किसी तरह की दिक्कत होने पर विद्यार्थियों को मजबूरी में कुरूक्षेत्र जाना पड़ता था।
25 हजार विद्यार्थियों को फायदा
कॉलेजों के जीजेयू से जुड़ जाने के बाद विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा। उन्हें रिजल्ट को लेकर, माइग्रेशन को लेकर, मार्क शीट को लेकर, रोल नंबर आदि की समस्या होने पर कुरूक्षेत्र नहीं जाना होगा। इन विद्यार्थियों को अब जीजेयू से ही सभी समाधान मिल जाएंगे।
विज्ञापन
कॉलेज स्टाफ को भी राहत
अब तक विद्यार्थियों को केयूके जाने के लिए हर स्टूूडेंट को करीब 500 रुपये खर्च करने पड़ते थे। कॉलेज स्टूडेंट के अलावा टीचर्स-प्रिंसीपल को भी राहत मिलेगी। मीटिंग, रिफ्रेशर कोर्स सहित अन्य कार्यों के लिए कुरूक्षेत्र जाने से निजात मिल जाएगी।