फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Distributed 500 bags of manure, many farmers returned empty handed

खाद के 500 बैग बांटे, कई किसान लौटे खाली हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Distributed 500 bags of manure, many farmers returned empty handed
नई अनाजमंडी खाद लेने के लिए लगी किसानों की लाइन। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। नई अनाज मंडी में रविवार को खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। इस दौरान खाद के 500 बैग का वितरण किया गया। हालांकि भीड़ ज्यादा होने के चलते काफी किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। अब सोमवार को खाद आने की संभावना है। रविवार को खाद का वितरण 230 नंबर दुकान पर किया गया। जैसे ही दुकान पर खाद के बैग बांटने की सूचना किसानों को मिली तो भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दो से ढाई घंटे के दौरान खाद के 500 बैग बांट दिए गए। हालांकि शुरूआत में एक किसान को पांच बैग दिए गए। मगर खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ को देखते हुए बैग की संख्या कम कर दी गई। किसी को खाद के तीन बैग मिले तो किसी को दो तो किसी को एक-एक बैग मिला।
विज्ञापन

बता दें, कि नई अनाज मंडी के हैफेड सोसायटी के कार्यालय में सोमवार को खाद के बैग बांटे जाएंगे। यहां अभी खाद के 120 बैग स्टॉक में रखे हुए हैं। सुबह 10 बजे मंडी में खाद के बैग बांटने का काम शुरू किया जाएगा। वहीं सोमवार को खाद आने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed