फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dispute over throwing garbage, three injured

Hisar News: कचरा फेंकने को लेकर हुआ विवाद, तीन घायल

Sun, 14 Apr 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 14 Apr 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Dispute over throwing garbage, three injured
हांसी। मुल्तान कॉलोनी में खाली प्लॉट में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में किराना स्टोर संचालक और उसके दो बेटों पर हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक राजेंद्र ने बताया कि मुल्तान कॉलोनी में किराना की दुकान हैं और दुकान के साथ एक खाली प्लॉट लगता है। शनिवार शाम 6 बजे के करीब प्लॉट के मालिक ने राजेंद्र की दुकान पर जाकर उसके लड़कों से कहा की तुम यहां पर कचरा क्यों डालते हों। जिसमें प्लॉट मालिक और राजेंद्र के बेटे यतीन के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद दुकान मालिक राजेंद्र भी मौके पर दुकान में आ गया और राजेंद्र की भी प्लॉट मालिक से कहासुनी हुई। उन्होंने बताया कि प्लॉट मालिक के जाने के कुछ देर बाद पुलिस चौकी से पास फोन आया की और कहा कि आपके खिलाफ शिकायत आई है आपको चौकी में आना होगा। जब पुलिस चौकी में जा रहे थे तो दुकान के सामने गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी से 8 से 10 लड़के आए और मुझे पर व बेटे यतीन और योगेश पर डंडों से हमला कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed