फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   dispute in two group in GJU Hisar

गुजवि में दो गुटों में झगड़ा : धरने पर बैठे कर्मचारी, एक बजे तक बंद रहे दूरस्थ शिक्षा के कार्यालय

Fri, 05 Mar 2021 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
dispute in two group in GJU Hisar
गुजवि में कुलपति कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए कर्मचारी। - फोटो : Hisar
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा विभाग में कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच बुधवार को हुआ विवाद वीरवार को भी जारी रहा। मामले में एक पक्ष के कुछ कर्मचारी धरने पर बैठ गए और दूरस्थ शिक्षा विभाग के निदेशक को हटाने की मांग करने लगे। वहीं, दूरस्थ शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी कार्यालयों को ताला लगाकर कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां महिलाओं ने दूसरे पक्ष पर गालीगलौज करने का आरोप लगाया। इससे पहले दोनों पक्षों ने कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को शिकायत दी थी, जिसके बाद मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। बुधवार को कुलपति कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हो गए थे। झगड़े में जातिगत रंजिश के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि सूत्रों के अनुसार, किसी कर्मचारी द्वारा उसके बेटे को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर झगड़े की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन

आ गई थी हाथापाई तक की नौबत
बुधवार शाम को हुए विवाद में आरोप है कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे को जातिगत शब्द बोले गए और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। घटना के बाद दूरस्थ शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. ओपी सांगवान ने विभाग के रामफल लोहान और सुरेंद्र पूनिया के खिलाफ अभद्र व्यवहार की शिकायत कुलपति को दी थी, जिसके बाद कुलपति ने मामले में संलिप्त तीन कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया। मामले में पुलिस को भी शिकायत दी गई, लेकिन वहां यह मामला सुलझा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोप निराधार : मलिक
मामले को लेकर राजबीर मलिक ने आरोप लगाया कि रामफल ने उनसे कहा कि आप लोगों ने विशेष जाति का ठेका लिया हुआ है। इस पर उन्होंने कहा कि हमने किसी का कोई ठेका नहीं लिया हुआ, सर छोटू राम के नाम से एक यूनियन है जो सभी वर्गों के लिए है। इस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। मामले में बस यही बात हुई थी। उनके ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे निराधार हैं।
कमेटी बना दी है
विवि के कर्मचारियों का आपस का ही मामला है। मामले को लेकर हमने कमेटी बना दी है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed