फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   dipo holders hisar, womens protest hisar, Hisar

राशन न मिलने पर बिफरी महिलाएं, एसडीएम आवास के समक्ष लगाया धरना

Thu, 01 Dec 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 01 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
dipo holders hisar, womens protest hisar, Hisar
Protest - फोटो : Bureau
राशन न मिलने की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं बुधवार को गुस्सा इस कदर फूट पड़ा कि रात को उन्होंने एसडीएम आवास के समक्ष धरना लगा कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ड-10 की महिलाओं ने पार्षद प्रतिनिधि गोबिंद सिंगला के नेतृत्व में एसडीएम आवास के बाहर धरना देते हुए एसडीएम व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने पर बैठी पार्षद बेबी सिंगला, कृष्णा देवी, शांती देवी, पूनम, कमलेश, सरोज, सुमन, संतोष, गीता, रामप्यारी, चंद्रकला आदि ने तीखा आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि 6 नवंबर से डिपो धारकों के पास राशन आ गया है और अब नवंबर का पूरा माह बीत चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें राशन नहीं मिला है। महिलाओं ने कहा कि उन्हें कोई शौक नहीं है, रात में धरने लगाकर प्रदर्शन करने का, मजबूरी में ऐसा करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन

महिलाओं ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को घर पर भूखा छोड़कर यहां धरना देने आई है। अब जब इस हालत में हमारी कोई सुनेगा ही नहीं, तो हम क्यां करेंगे। उन्होंने कहा कि आधे से ज्यादा लोगों का तो मशीन में उनका अंगूठा तक मैच नहीं करता। रही-सही कसर मशीन का सर्वर डाउन होने के चलते पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसडीएम की गाड़ी तो आवास में ही खड़ी थी। हालांकि वह स्वयं तो बाहर नहीं आए, लेकिन नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि रिंकू सैनी, पार्षद प्रतिनिधि सीटु मुंजाल व पार्षद अजय सैनी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। इस दौरान गोबिंद सिंगला सहित महिलाओं व चेयरमैन प्रतिनिधि की इस मुद्दे को लेकर तू-तड़ाक हो गई। चेयरमैन प्रतिनिधि रिंकू सैनी ने कहा कि वह कल से राशन बंटवा देंगे तो इस पर महिलाएं बिफर गईं और उन्होंने कहा कि अभी तक बंटवाया नहीं राशन, अब कहां से बंटवाओगे। महिलाओं ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि साहब, अनाज महंगा हो गया है, 26 रुपये किलो आटा बाजार से मोल लेकर खा रहे है, घर में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, ऐसे हालातों में हम कहां जाएं। काफी जद्दोजहद के बाद लोग चेयरमैन प्रतिनिधि के आश्वासन पर मान गए और उन्होंने अपना धरना उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed