फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dimand 130 megawatt, water electricity cirisess

डिमांड 130 मेगावाट, बिजली-पानी का सकंट

Sun, 23 Apr 2017 12:46 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sun, 23 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ से दोगुना तक डिमांड बढ़ने के कारण शहर में बिजली कटौती हो रही है। शहरी फीडर पर दो से 11 घंटे तक के बिजली कट लोगों को सहने पड़ रहे हैं। इसके अलावा आर्य नगर से राजगढ़ रोड की लाइन को शिफ्ट करने के लिए दूसरी लाइनों पर लोड शिफ्ट किया है। जिस कारण इन एरिया के ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हो गए। लोगों को अलग-अलग शेड्यूल के अनुसार बिजली दी जा रही है।   
विज्ञापन

         
पिछले एक सप्ताह से गर्मी लगातार बढ़ने के कारण बिजली की डिमांड 130 मेगावाट तक पहुंच गई है। बिजली निगम के अनुसार सर्दी के मौसम में यह डिमांड 80 मेगावाट थी। बिजली के लंबे अघोषित कटों के कारण लोगों को पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही। कॉलोनी को तो छोड़िए सेक्टर का हाल भी बेहद खराब है। सेक्टर एरिया में भी 10 घंटे तक की कटौती हो रही है। सेक्टर 14, अर्बन इस्टेट दो में तो आधी रात तक बिजली बंद रही। अधिक लाइनलॉस वाले एरिया में तो लोगों को महज 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अधिक डिमांड के कारण ट्रांसफॉर्मर भी लगातार ट्रिप कर रहे हैं। शुक्रवार रात को पुराने शहर में पूरी रात बिजली गुल रही तो शनिवार को नए शहर की कॉलोनियों में दोपहर दो से शाम 5.30 बजे तक बिजली गुल रही।  
विज्ञापन

            
जलघरों में नहीं हुई पर्याप्त पानी की सप्लाई                         
विज्ञापन
विज्ञापन

17 अप्रैल को नहर आने के बावजूद शहर के तीन मुख्य जलघरों के टैंकर अभी तक भरे नहीं हैं। जिस कारण शहर में पानी की सप्लाई में समस्या आ रही है। महावीर कॉलोनी स्थित मुख्य जलघर में 620 बाई 420 क्षमता के दो टैंक हैं, जिनमें 6.82 करोड़ गैलन पानी स्टोर किया जाता है। लेकिन इनमें से एक टैंक अभी खाली है और दूसरे में आधे से भी कम मात्रा में पानी स्टोर हुआ है। वहीं कैमरी रोड, आजाद नगर के जलघरों में भी दो-दो टैंक हैं। इनमें से अभी एक भी टैंक को भरा नहीं जा सका है। जलघर कर्मियों के अनुसार जलघरों में एक तो नहरों में पानी कम आने के कारण धीरे-धीरे पानी की सप्लाई हो रही है, दूसरा बिजली कटों के कारण शहर में सप्लाई में समस्या आ रही है।                         
लोड बढ़ने, लाइनलॉस से बिजली कटों में हुई बढ़ोतरी                         
गर्मी की अधिकता ने बिजली की खपत को बढ़ा दिया है। जिस कारण बिजलीघरों पर लोड बढ़ने से फीडरों पर कट लगाकर बिजली सप्लाई की जा रही है। राजगढ़ रोड स्थित 33 केवी सब स्टेशन में 10-10 एमवीए के तीन ट्रांसफॉर्मर हैं। जिन पर सामान्य तौर पर 800 एंपियर तक लोड रहता है। लेकिन गर्मी की अधिकता के कारण अब इन तीनों ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़कर 1200 एंपियर से भी अधिक हो गया है। इस बिजलीघर से शहर के 17 फीडरों पर बिजली सप्लाई की जाती है। इस बिजलीघर को आर्य नगर 132 केवी बिजलीघर, जिंदल मैटल 33केवी व बीबीएमबी से बिजली सप्लाई मिलती है। लेकिन आजाद नगर में हाईटेंशन तारों को घरों के ऊपर से हटाने के कार्य के चलते आर्य नगर सब स्टेशन से पिछले काफी दिनों से बिजली सप्लाई बंद है। इस कारण सिर्फ 220 केवी बीबीएमबी से ही सप्लाई मिल पा रही है। एक लाइन पर अधिकतम 1200 एंपियर तक लोड ले सकते हैं। ऐसे में लोड कम करने के लिए किसी फीडर पर एक तो किसी फीडर पर दो घंटे कट लगाकर बिजली सप्लाई की जा रही है। कुछ ऐसा ही हाल बीड़ 132 केवी बिजलीघर, आर्य नगर 132 केवी बिजलीघर का है। बिजली की अधिक खपत के चलते शहर में बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो पा रही है।   
                       
इन कॉलोनियों में आ रही समस्या                         
शहर के अर्बन एस्टेट, सेक्टर 13, 16-17, 14, सेक्टर 21 सहित पुराने शहर की कॉलोनियों प्रताप नगर, संत नगर, महता नगर, विजय नगर, एकता नगर, मोती नगर, ढाणी बड़वाली, महाबीर कॉलोनी, सैनियान मोहल्ला, राजीव नगर, जहाजपुल क्षेत्र, रामपुरा मोहल्ला, मिलगेट क्षेत्र स्थित कॉलोनियां, विनोद नगर, भगत सिंह नगर, भारत नगर, जयदेव ढाणी, गांधी डेयरी कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, जयदेव ढाणी, कमला नगर, डोगरान मोहल्ला, मुल्तानी चौक, टेकड़ा मोहल्ला आदि में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है।                         


शहर में पानी की सुचारु सप्लाई के लिए अभी 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। जलघर के टैंक में पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं हुई है। बिजली कटों के कारण शहर में पानी सप्लाई में समस्या आ रही है।              - शिशपाल सेठी, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed