फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Diksha of Hisar won bronze medal in wrestling competition

Hisar News: कुश्ती प्रतियोगिता में हिसार की दीक्षा ने जीता कांस्य पदक

Sun, 08 Jun 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 08 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Diksha of Hisar won bronze medal in wrestling competition
हिसार। रेसलिंग हरियाणा एसोसिएशन की ओर से रविवार को सिसाय स्थित अल्टीयस पब्लिक स्कूल एवं कुश्ती एकेडमी में अंडर-15 राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कों और लड़कियों के मुकाबले खेले गए। 36 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी की पायल प्रथम, सोनीपत की काजल द्वितीय, हिसार की दीक्षा और भिवानी की आरती यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कोच संजय सिहाग ने बताया कि महिला वर्ग में 33 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक की जीया प्रथम, पानीपत की गरिमा द्वितीय रही। वहीं गुरुग्राम की प्रियांशी तृतीय रही। 39 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर की दीक्षा प्रथम, झज्जर की ही तान्या द्वितीय और रोहतक की विनाक्षी व हिसार की तमन्ना तृतीय रहीं। वहीं 42 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में रोहतक की चेष्ठा प्रथम, सोनीपत की सूक्ष्म द्वितीय, पानीपत की कृतिका और सोनीपत की तनिष्का तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लड़कों के मुकाबले में 57 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के जतिन प्रथम, कुनाल द्वितीय, झज्जर के वंश और भिवानी के रूद्र तीसरे स्थान पर रहे। 62 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत के हितेश गुलिया प्रथम, झज्जर के हेमंत द्वितीय, रोहतक के अमन और जींद के दिनेश तृतीय स्थान पर रहे। 75 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी के सुमित ग्रेवाल प्रथम, झज्जर के पवित्र द्वितीय, सोनीपत के दीक्षांत और झज्जर के विनित तृतीय स्थान पर रहे। 68 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के सचिन प्रथम, कुरुक्षेत्र के मंदीप द्वितीय, झज्जर के सागर और योगेश दलाल तृतीय रहे। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया। विजेता पहलवानों को पदक देकर सम्मानित किया किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed