{"_id":"6758bc0f869212598c0da094","slug":"diesel-was-being-carried-illegally-in-the-pickup-case-registered-against-the-driver-hisar-news-c-21-hsr1005-522206-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पिकअप में अवैध रूप से ले जा रहा था डीजल, चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पिकअप में अवैध रूप से ले जा रहा था डीजल, चालक पर केस दर्ज
Wed, 11 Dec 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
हिसार। पिकअप गाड़ी में अवैध रूप से डीजल ले जाने के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने चालक चरखी दादरी के संतोकपुरा निवासी नितेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तेल के चार सैंपल लिए हैं।
पुलिस को दी सूचना में स्याहड़वा गांव के पास पेट्रोल पंप संचालक रजनीश ने बताया कि उनके पंप के पास एक पिकअप गाड़ी खड़ी है। पिकअप में लगे टैंकर में अवैध रूप से डीजल ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और गांड़ी की जांच की। पिकअप के साथ जुड़े टैंकर में करीब 1900 लीटर डीजल मिला। चालक नितेश ने बताया कि वह पातन से टैंकर में तेल भरकर बहादुरगढ़ मुंशीराम भट्ठे पर ले जा रहा है। हालांकि वह डीजल से संबंधित कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। संवाद