फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   died in an accident

Hisar News: तीन साल पहले व्यापारी के कटे थे दोनों हाथ, अब हादसे में हो गई मौत

Sun, 11 Feb 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 11 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
died in an accident
अग्रोहा (हिसार)। भूना के पास श्री गोपाल कृष्ण गोशाला के पास शनिवार रात दो कारों की भिड़ंत में हुई कुलेरी गांव के छोटूराम और उसके भाई अमर सिंह की मौत के बाद पूरे गांव में शोक छाया है। दुर्घटना में घायल, मृतक के भतीजों कपूर और ईश्वर के अलावा कार चालक दारा का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक छोटूराम का बेटा सोनू सोमवार सुबह ऑस्ट्रेलिया से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।
विज्ञापन

चारा काटने की मशीन से कटे थे दोनों हाथ
कुलेरी गांव निवासी छोटूराम और अमर सिंह दोनों भाई थे। इनके अलावा तीन भाई और हैं। छोटूराम खेतीबाड़ी और अमर सिंह पशुओं का व्यापारी था और वह अविवाहित था। तीन साल पहले चारा काटने की मशीन में अमर सिंह के दोनों हाथ कट गए थे। वह बड़े भाई के परिवार के साथ गांव में रहता था। छोटूराम अपनी बेटी बिंदु के साथ खेत में बनी ढाणी में रहता था। छोटूराम का बेटा सोनू ऑस्ट्रेलिया में पढ़ता है। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे के करीब छोटूराम की तबीयत बिगड़ गई थी। ऐसे में उसका छोटा भाई अमर सिंह और दो भतीजे ईश्वर और कपूर सिंह गांव के ही दारा की कार में सवार होकर भूना से दवा लेने के लिए निकले थे। रास्ते में दुर्घटना में छोटूराम और अमर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटे का हो चुका है रिश्ता
परिजनों ने बताया कि मृतक छोटूराम के बेटे सोनू का फतेहाबाद जिला में रिश्ता हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया से आने के बाद उसकी शादी होनी थी, लेकिन उस से पहले दुर्घटना में उनके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed