फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dial 112 is proving helpful, saved the lives of 9 people who were attempting suicide.

Hisar News: मददगार साबित हो रही डायल 112, आत्महत्या की कोशिश कर रहे 9 लोगों की जान बचाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dial 112 is proving helpful, saved the lives of 9 people who were attempting suicide.
हिसार। आपातकालीन समय में तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए शुरू की गई डायल 112 सेवा लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है। यह कहना है पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा का। उन्होंने बताया कि डायल 112 की सेवा मुसीबत के समय नागरिकों को सहायता प्रदान कर रही है। आने वाले समय में भी यह आमजन की सुरक्षा में और भी अधिक कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि पहले विभिन्न प्रकार की आपातकालीन सेवाओं के अलग-अलग नंबर होते थे। अब सभी आपातकालीन सेवाओं को डायल 112 के साथ जोड़ा गया है। आमजन को समय पर मदद पहुंचाने के लिए ही यह सेवा शुरू की गई है। डायल 112 सेवा का मुख्य उद्देश्य आमजन को मुसीबत के समय तुरंत सहायता प्रदान करना है। डायल 112 पर कॉल करते ही पुलिस, एंबुलेंस के साथ अब अग्निशमन की सुविधा भी मिलती है।
विज्ञापन

फरवरी माह में 1602 कॉल्स, रिस्पॉन्स टाइम 7.30 मिनट रहा
उन्होंने बताया कि जुलाई 2021 में डायल 112 आपातकालीन त्वरित सहायता प्रणाली का शुभारंभ किया था। जिला पुलिस के पास महिला ईआरवी सहित डायल 112 की 25 ईआरवी गाड़ियां है। जो अलग-अलग थाना क्षेत्र में तैनात है। फरवरी माह में डायल 112 पर 1602 कॉल प्राप्त हुई, जिनका रिस्पॉन्स टाइम औसतन 7:30 मिनट रहा। उन्होंने कहा कि डायल 112 पर मुख्यत: एम्बुलेस सेवा से संबधित 180 कॉल्स, फायर सेवा के लिए 55 और सड़क दुर्घटना से संबधित 200 कॉल्स आई। जिस पर डायल 112 की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच नागरिकों की मदद की। इसके साथ ही डायल 112 पुलिस टीमों ने समय पर पहुंच कर आत्महत्या प्रयास कर रहे 9 लोगों की जान बचाई। फरवरी माह में जिला डायल 112 पर महिला विरुद्ध अपराध और घरेलू हिंसा के बारे में 417 कॉल्स आए। जिन पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed