फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Diabetes and obesity have become epidemics

देश में महामारी बन चुका मधुमेह और मोटापा : डॉ. राजेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Diabetes and obesity have become epidemics
हिसार। आईएमए के इनसाइड कार्यक्रम में मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के डॉ. राजेश ने कहा कि देश में मधुमेह और मोटापा महामारी बन चुका है। दोनों एक-दूसरे से संबद्ध और कई बीमारियों की जड़ हैं। इसलिए उन्होंने मधुमेह नियंत्रण की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि मधुमेह को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसका पता चलते ही मरीज को बचाव के सख्त उपाय शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. राजेश ने बताया कि 15 प्रतिशत लोगों की आंखों, किडनी, पैरों और नसों को नुकसान होता है। पहले टाइप वन डायबिटीज ही बच्चों में ही होती थी लेकिन अब टाइप टू डायबिटीज 10, 12 साल के बच्चों में भी मिल रही है।
विज्ञापन

कॉमन टाइप टू मोडी डायबिटीज के मरीज को लकवा हो सकता है। किडनी खराब होने पर इसकी गंभीरता पता चलती है। बचाव हमेशा इलाज से बेहतर है। पहले नियंत्रित करके अंगों को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। कुछ लोग अपना वजन 10 से 15 किलो तक कम करने वाले चार, पांच साल पुराने मरीज मधुमेह से उबर सकते हैं। पहले यह संभव नहीं था लेकिन अब इसे नियंत्रित किया जा सकता है। मरीज को परहेज, अभ्यास करके वजन कम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामारी बन चुके मोटापा से ब्लडप्रेशर, कैंसर समेत कई प्रकार की बीमारियों को बढ़ावा मिलता है। मोटापा और मधुमेह एक-दूसरे से संबद्ध हैं। देर से खाने, सोने से बीमारी बढ़ रही है। कम दूरी पैदल तय करके शारीरिक श्रम को प्राथमिकता देनी चाहिए। अगर किसी को जवानी में भी मधुमेह हो रहा है तो सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed