फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DGHS expressed displeasure over the poor cleanliness system in the civil hospital

डीजीएचएस ने नागरिक अस्पताल में लचर सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
DGHS expressed displeasure over the poor cleanliness system in the civil hospital
हिसार। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग से डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विस (डीजीएचएस) डॉ. वीना सिंह और असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राजेश बुधवार को हिसार पहुंचे। नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान लचर सफाई व्यवस्था और लाइटें न जलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राजेश ने भी अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, मैटरनिटी वार्ड, सहित अन्य वार्डों का दौरा कर सीएमओ, पीएमओ सहित अस्पताल स्टाफ के साथ बैठक की। डॉ. वीना ने कहा कि कोरोनारोधी दूसरी डोज की कवरेज को बढ़ाने के लिए हिसार में सीएमओ, पीएमओ और संस्थाओं और एनजीओ से बैठक की है। हिसार में एनजीओ, संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. वीना ने कहा कि अब कोरोना के केस नहीं है, लेकिन दूसरी डोज के लिए रिस्पांस काफी कम है। डॉ. वीना ने कहा कि सैंपलिंग जारी रखनी होगी। उन्होंने 1700 सैंपल रोजाना करवाने के आदेश दिए। स्कूलों, दुकानों सहित सभी लोगों की सैंपलिंग करवाने के लिए कहा। सिविल अस्पताल में डीएनबी डिप्लोमा सीटें मिली है। यहां के डॉक्टरों को डीएनबी डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई शुरू करने के आदेश दिए हैं। डॉ. वीना ने कहा कि जो भी कर्मचारी प्रमोशन पाने के लिए योग्य हैं, उन्हें समय से प्रमोट किया जाए। असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राजेश ने टीबी अस्पताल की कंडम बिल्डिंग पर संज्ञान लिया लेते हुए कहा कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। पीएमओ ने कहा कि यह पुराना इशू चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरो सर्वे में बच्चों में अच्छी इम्यूनिटी मिली
डॉ. वीना ने कहा कि सीरो सर्वे में बच्चों में बहुत अच्छी इम्यूनिटी सामने आई है। ग्रामीण एरिया के बच्चे खासकर जिनके पास मास्क या अन्य सुविधाएं नहीं है। उनकी इम्यूनिटी बहुत अच्छी मिली है। आगामी तैयारी के लिए आईसीयू, वेंटिलेटर तैयार हैं।

अग्रोहा में किट की कमी
नागरिक अस्पताल में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की मशीन उपलब्ध नहीं है। डॉ. वीना ने अगली विजिट से पहले सब सुविधाएं पूरी करने के आदेश दिए। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर ने कहा कि अग्रोहा मेडिकल में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के लिए मशीन है। लेकिन वहां किट की कमी होने लगी है। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और एसडीपी की समस्या का समाधान किया जाएगा। डॉ. राजेश ने कहा कि नागरिक अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था को भी सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed