फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Devrani- Jethani was hit by bike riders while returning home from the farm in Kapra, both died

कापड़ो में खेत से घर लौट रही देवरानी- जेठानी को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Devrani- Jethani was hit by bike riders while returning home from the farm in Kapra, both died
नारनौंद। गांव कापड़ो में बुधवार शाम दो बाइक सवारों की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा और बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कापड़ो निवासी ईश्वर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। बुधवार को उसकी मां 71 वर्षीय मूर्ति देवी व चाची 62 वर्षीय रामरति देवी खेत से घर लौट रही थी। इस दौरान कापड़ो से बनभौरी रोड पर तेज रफ्तार दो बाइक सवार युवकों ने उसकी मां व चाची को सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद डायल 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हांसी के सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक बाइक को नाचार खेड़ा निवासी विष्णु चला रहा था, उसके साथ गांव का सोमी बैठा था। वहीं, दूसरी बाइक कापड़ो का युवक चला रहा था जो मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों बाइक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed