{"_id":"66de4558cccf943e6e08e8fa","slug":"devotees-danced-on-bhajans-hisar-news-c-21-hsr1005-459526-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तेरा भवने रंग बिरंगा, तेरे चरणा दे विच गंगा’ भजन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तेरा भवने रंग बिरंगा, तेरे चरणा दे विच गंगा’ भजन पर झूमे श्रद्धालु
Mon, 09 Sep 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
हिसार। ‘तेरा भवने रंग बिरंगा, तेरे चरणा दे विच गंगा, दाती ए आया मैं वेखन नूं, मत्था टेकन नूं’, ‘झूम कर गाओ मां का दर आया, जयकारे लाओ मां का दर आया’ भजनों पर थिरकते भक्तों ने माता के जागरण में सजे मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई।
मां वैष्णो सेवा समिति पटेल नगर की ओर से शनिवार रात 15वां विशाल मां भगवती जागरण आयोजित किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जागरण में मास्टर सलीम ने जब माता की भेंट गाई तो भक्तजन थिरकने लगे। कानपुर से शर्मा सिस्टर्स, हिसार से अशोक लाची ग्रुप ने महामाई का गुणगान किया। श्रद्धा जागरण ग्रुप से रिंकू खुराना तथा दिल्ली से शिवा सागर, कथावाचक अशोक लाची ने समां बांधा। जागरण में सजाई झांकियों ने सभी का मन मोह लिया और मां वैष्णो का विशाल दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा, नगर निगम के पूर्व मेयर गौतम सरदाना शामिल हुए। अध्यक्षता समाजसेवी तरुण जैन, पूर्व पार्षद डाॅ. महेंद्र जुनेजा और समाजसेवी पंकज दीवान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश महता, करनैल सिंह, तारा चन्द अनेजा, तुलसीदास कथुरिया, संजय ग्रोवर, हरप्रीत सिंह, राजकुमार मदान, हेमन्त मेहता ने शिरकत की।