{"_id":"5e77a2098ebc3e77463078ce","slug":"devi-bhawan-temple-will-closed-on-navratr-hisar-news-rtk5480088148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर देवी भवन मंदिर रहेगा बंद, घर पर ही करें पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर देवी भवन मंदिर रहेगा बंद, घर पर ही करें पूजा
विज्ञापन
बंद पड़ा देवी भवन मंदिर।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कोरोना वायरस का असर मंदिरों पर भी देखने को मिल रहा है। वहीं इस बार नवरात्र पर देवी भवन मंदिर भी बंद रहेगा। किसी भी श्रद्धालु की मंदिर में एंट्री नहीं होगी। ऐसे में नवरात्र पर श्रद्धालु अपने घरों में पूजा-अर्चना कर सकेंगे। वहीं शहर के मंदिरों के गेट पर नोटिस भी चस्पा दिए गए हैं। बता दें, कि शहर का देवी भवन मंदिर सबसे पुराना है। नवरात्र पर यहां हिसार जिले के अलावा अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं, लेकिन कोरोना वायरस से बचाव को लेकर इस बार नवरात्र पर भी देवी भवन मंदिर बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं नवरात्र 25 मार्च से शुरू होंगे।
नौका पर सवार रहेंगी देवी मां भगवती : शर्मा
कैलाश पंचांग के गणितकर्ता पंडित देव शर्मा ने बताया कि नवरात्र बुधवार से शुरू होने के कारण देवी मां भगवती नौका पर सवार रहेंगी। इस दौरान भगवती दुर्गा अपने भक्तों के कार्यों को सिद्ध एवं साधकों को सिद्धि प्रदान करेंगी। जोकि आम जनमानस के लिए इस बार के नवरात्र शुभ रहेंगे। शर्मा ने बताया कि घट स्थापना का मुहूर्त प्रतिपदा तिथि में दिन के पहले एक-तिहाई भाग में सबसे श्रेष्ठ होता है। किसी कारण इस समय मुहूर्त का समय उपलब्ध न हो तो घट स्थापना अभिजीत काल में भी कर सकते हैं। क्योंकि घट स्थापना का मुहूर्त प्रतिपदा तिथि में दोपहर से पहले का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। शर्मा ने बताया कि घट स्थापना का मुहूर्त प्रतिपदा तिथि पर आधारित है।
नवरात्र पर घट स्थापना करने का समय
- सुबह 6:20 बजे से सुबह 7:18 बजे तक
- सूर्योदय से 9:25 बजे तक (लाभ-अमृत चौघड़िया में)
- दोपहर 12:05 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक (अभिजीत काल)
हर बार नवरात्र पर देवी भवन मंदिर में हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते है, लेकिन कोरोना वायरस से बचाव को लेकर इस बार नवरात्र में देवी भवन मंदिर बंद रहेगा। - विपिन गोयल, सेक्रेटरी, देवी भवन मंदिर