{"_id":"609592af8ebc3e583b354725","slug":"deupty-cm-dushyant-chautala-s-rout-diavert-due-to-farmer-protest-hisar-news-rtk6075919164","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के विरोध की आशंका को देख डिप्टी सीएम के काफिले का बदला रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के विरोध की आशंका को देख डिप्टी सीएम के काफिले का बदला रूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को हिसार पहुंचे। उनके इस दौरे को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। डिप्टी सीएम के हिसार पहुंचने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। मीडिया कर्मियों को भी डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से दूर रखा। किसानों के विरोध को देखते हुए डिप्टी सीएम हिसार में तीन से चार घंटे तक रुके रहे। इसके बाद गुरुग्राम के लिए रवाना हुए तो रामायण टोल प्लाजा से गुजरने की बजाए ग्रामीण एरिया के जरिये हांसी तक पहुंचे।
पिछले महीने किसानों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का हिसार पहुंचने पर भारी विरोध किया था। जिसके चलते उनको एयरपोर्ट से हिसार लघु सचिवालय तक जाने के लिए हेलिकॉप्टर का सहारा लेना पड़ा था। इस बार उपमुख्यमंत्री के दौरे को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। दोपहर करीब 12:50 पर हिसार पहुंचे। उन्होंने ओपी जिंदल स्कूल में करीब दो घंटे तक निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों से मीटिंग की। करीब तीन बजे उन्होंने अपने अर्बन एस्टेट-2 स्थित आवास पर लंच किया। करीब चार बजे सेक्टर-13 में अपने ननिहाल रमेश गोदारा के घर पहुंचे। डिप्टी सीएम के दौरे के समय उनके साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। ननिहाल में 30 मिनट रुकने के बाद वह गुरुग्राम के लिए निकल गए। डिप्टी सीएम ने जींद के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।
किसानों के विरोध की आशंका को देखते डिप्टी सीएम के काफिले को हिसार से रामायण टोल प्लाजा से हांसी निकालने की बजाय हिसार से मय्यड़, खरड़ होते हुए हांसी बाईपास पर निकाला गया। डिप्टी सीएम के लौटने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। डीआईजी बलवान सिंह राणा डिप्टी सीएम की सुरक्षा की खुद अपडेट लेते रहे। किसान यूनियन के नेता कुलदीप खरड़ ने कहा कि यह किसानों का संघर्ष है। उपमुख्यमंत्री को हिसार से जाने के लिए रामायण टोल प्लाजा की बजाए गांवों का रास्ता चुनना पड़ा। उन्हें इस प्रकार से रास्ता बदल कर नहीं जाना चाहिए था।