फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Desire Hotel did not get fire NOC

Hisar News: डिजायर होटल के पास नहीं मिली फायर एनओसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Desire Hotel did not get fire NOC
हिसार। रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित डिजायर होटल के पास फायर एनओसी नहीं मिली है। अब दमकल विभाग इस हादसे की पूरी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजेगा। इस रिपोर्ट के आधार पर ही होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर आग लगने की घटना के दौरान होटल के साथ लगी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूदने वाली युवती की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। फिलहाल युवती राजगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित डिजायर होटल में बुधवार शाम आग लग गई थी। दमकल की 5 गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया था। इस घटना में होटल की बिल्डिंग को काफी नुकसान हुआ था। साथ ही होटल की पार्किंग में खड़े तीन दोपहिया वाहन भी जल गए थे। होटल मालिक के अनुसार, होटल के बेसमेंट में बनी रसोई के एग्जॉस्ट फैन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी और पीवीसी पैनल आदि के कारण आग कुछ ही मिनटों में भड़क गई।
विज्ञापन

होटल मालिक बोला- नहीं है फायर एनओसी
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में होटल के पास फायर एनओसी नहीं है। आग बुझाने वाले दमकलकर्मियों ने बताया कि होटल में कहीं भी फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं था। सिर्फ प्रत्येक मंजिल पर एक आग बुझाने का सिलेंडर था, जिससे इतनी बड़ी आग पर काबू पाना संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर
होटल डिजायर के साथ लगती बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूदने वाली युवती नेहा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। युवती जैसे ही कंबल पर कूदी, लोगों के हाथ से कंबल छूट गया और युवती को चोट लगी। पहले युवती को कृष्णा कॉलोनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में परिजन उसे राजगढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवती का ऑपरेशन करना आवश्यक है।
दमकल गाड़ियों का रिस्पॉन्स टाइम
दमकलकर्मियों के अनुसार दमकल गाड़ियों का रिस्पॉन्स टाइम फिक्स है, लेकिन उस समय के हालातों पर भी यह निर्भर करता है। बरवाला रोड दमकल केंद्र का शहर का रिस्पॉन्स टाइम 12 मिनट, आजाद नगर केंद्र का 10 मिनट और अनाज मंडी केंद्र का 4 मिनट है।
जिले में 150 में से 96 दमकलकर्मी हड़ताल पर
फिलहाल दमकलकर्मियों की हड़ताल जारी है। जिले में दमकल के 150 में से 96 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। इनकी जगह विभाग ने रोडवेज के 37 ड्राइवर, 12 होमगार्ड और 40 वालंटियर नियुक्त किए हैं। बरवाला दमकल केंद्र के 30 में से 20 फायर ऑपरेटर व ड्राइवर हड़ताल पर हैं। आजाद नगर केंद्र में 12 का स्टाफ है, जिनमें से 10 फायर ऑपरेटर व ड्राइवर हड़ताल में शामिल हैं। जिले में 16 से 30 अप्रैल तक आग लगने की 454 घटनाएं हुईं, जिनमें दो लोगों की मौत हुई।


होटल मालिक से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पास फायर एनओसी नहीं है। फायर एनओसी हर साल रिन्यू करवाना पड़ता है। इससे पहले विभाग फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच करता है और शर्तों पर खरा उतरने के बाद ही एनओसी रिन्यू करता है।
- सुरेश, लीडिंग फायर ऑफिसर, दमकल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article