फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Deputy CM reached Agroha Medical College, farmers showed black flags

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे डिप्टी सीएम, किसानों ने दिखाए काले झंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM reached Agroha Medical College, farmers showed black flags
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को कोरोना योद्धाओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे। वहीं, डिप्टी सीएम के विरोध में किसान काले झंडे लेकर पहुंचे और नारेबाजी की। इसी दौरान एक किसान की तबीयत बिगड़ गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। बाद में किसानों ने शव को रखकर प्रदर्शन किया और मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता की मांग की।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मेडिकल कॉलेज के संस्थापक रहे स्वर्गीय ओपी जिंदल के 91वें जन्मदिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसा भी समय आया जब सरकारों ने संस्था की ग्रांट को रोक दिया था। लेकिन मैंने कभी नहीं सुना कि यहां कभी किसी को इलाज के लिए मना किया गया हो। इस संस्थान ने लोगों की तन-मन-धन से सेवा की है। कोविड संकट के चुनौतीपूर्ण समय में डॉक्टरों व स्टाफ ने दिन-रात सेवा की। हजारों लोगों के जीवन को बचाने का काम किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स, राज्यमंत्री अनूप धानक और ट्रस्ट की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल भी मौजूद रही।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान एक किसान की मौत
उपमुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले किसानों ने काले झंडों के साथ नारेबाजी करते हुए विरोध किया। उन्हें रोकने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान हार्ट अटैक आने से गांव कुलेरी के निवासी किसान महेंद्र सिंह की मौत हो गई। किसानों ने मृतक का शव उठाने से इनकार कर दिया। रोष जताते हुए मृतक किसान के परिवार को नौकरी व आर्थिक सहायता की मांग रखी। मौके पर पहुंचे एसडीएम जयबीर ढांडा, डीएसपी जोगिंद्र सिंह के आश्वासन के बाद किसानों ने शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed