फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Deputy CM Dushyant Chautala tweet video of airport under construction but people retweeted protest

Hisar: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट किया निर्माणाधीन एयरपोर्ट का Video, लोगों ने किए ये री-ट्वीट

Sat, 18 Feb 2023 12:14 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Feb 2023 12:14 PM IST
सार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शहर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का वीडियो ट्वीट करते ही लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध करने वालों ने तलवंडी राणा में धरने पर बैठे लोगों के वीडियो भी री-ट्वीट किए हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Dushyant Chautala tweet video of airport under construction but people retweeted protest
डिप्टी सीएम का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शहर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर चले कार्य का वीडियो ट्वीट किया। कुछ लोगों ने इस एयरपोर्ट पर चल रहे कार्य की प्रशंसा की है तो कुछ ने इसका विरोध भी किया। विरोध करने वालों ने तलवंडी राणा में धरने पर बैठे लोगों के वीडियो भी री-ट्वीट किए हैं। उनका कहना है कि हिसार-बरवाला रोड को बंद करने से पहले स्थायी रोड बनाकर दिया जाना चाहिए था।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट का जो वीडियो शेयर किया है, वह 45 सेकेंड का है। इसमें रनवे के साथ ही पूरा एयरपोर्ट परिसर दिखाया गया है। इस वीडियो को 4932 लोगों ने देखा है। इसके अलावा 340 लोगों ने इसके लाइक किया है और 106 ने इस पर री-ट्वीट किया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


यह लिखा यूजर ने
यूजर संदीप सहारण ने लिखा है कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट था। ये आपको तो पता होना चाहिए था कि मेन रोड बंद होगा। डिजाइन के अनुसार लोगों के लिए पहले तलवंडी मिर्जापुर से हाईवे 9 तक फिर एयरपोर्ट बनाते। इससे लोगों को परेशानी नहीं होती। यूजर प्रमोद कुमार ने कहा है कि यह सिर्फ नाम का ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर नहीं रहना चाहिए। वहीं यूजर श्याम पारिक ने कहा कि इससे आम जनता की रफ्तार दोगुनी होगी। पंकज मेहता ने कहा है कि इससे सभी का विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed