{"_id":"6283ff3f02af59137101d1fb","slug":"deputy-chief-minister-dushyant-chautala-addressed-the-workers-of-jannayak-janata-party-in-narnaund-of-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: नारनौंद में उपमुख्यंत्री बोले- हमसे कुछ गलतियां हो गईं, मैं उचाना विधायक हूं, अब नारनौंद का भी बनूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: नारनौंद में उपमुख्यंत्री बोले- हमसे कुछ गलतियां हो गईं, मैं उचाना विधायक हूं, अब नारनौंद का भी बनूंगा
Wed, 18 May 2022 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 18 May 2022 01:32 AM IST
सार
नारनौंद में डिप्टी सीएम बोले कि किसान जमीन उपलब्ध कराएंगे तो नारनौंद में आईएमटी बनाएंगे। 50 एकड़ में औद्योगिक पार्क बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अगस्त महीने के अंत या सितंबर माह के पहले सप्ताह में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
रैली में संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
किसान अगर जमीन उपलब्ध कराएंगे तो सरकार यहां मिनी आईएमटी स्थापित कराएगी। अगर कोई पंचायत अपनी 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव पारित कर देगी तो हम औद्योगिक पार्क तैयार करा देंगे। हम ढाई साल में ढाई लाख करोड़ का निवेश प्रदेश में लाए हैं। हमसे कुछ गलतियां हो गई हैं, मैं उचाना का विधायक हूं, अब नारनौंद का विधायक भी बनूंगा। यह कहना है हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का। वह मंगलवार को हिसार के नारनौंद में आयोजित जननायक जनता पार्टी (जजपा) के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नारनौंद शहर के दोनों तरफ बाईपास रोड का निर्माण करवाया जाएगा। हांसी-नारनौंद- कैथल स्टेट हाईवे को चार मार्गीय बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में 350 करोड़ के विकास कार्य किए हैं। लगभग एक हजार करोड़ रुपये सड़कों पर ही खर्च किए जाने हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में करीब 800 करोड़ रुपये जोहड़ों पर खर्च किए जाएंगे। इसमें अगर आगजनी से फसल जल जाती है। तो उसका पूरा मुआवजा सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। अगस्त महीने के अंत में या सितंबर माह के पहले सप्ताह में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाएंगे। इसमें महिलाओं की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। प्रदेश के बिजली घरों को अपग्रेड किया जा रहा है। नारनौंद हलके के भी छह सब स्टेशनों को अपग्रेड करवाया जाएगा।
विज्ञापन
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि इस हलके के लोगों ने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का साथ दिया है। हलके के विकास में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को साढे़ 17 प्रतिशत वोट मिले हैं।
इसे 51 प्रतिशत करने का काम करें। दुष्यंत चौटाला उचाना जितना ही समय नारनौंद हलके को भी देंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, राज्यमंत्री अनूप धानक, विधायक अमरजीत ढांडा, हलका प्रधान अमित बूरा, यादवेंद्र खरब आदि मौजूद रहे।
गायब रहे हलका विधायक रामकुमार गौतम
प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद नारनौंद में मंगलवार को जजपा का पहला कार्यकर्ता सम्मेलन था, जिसमें हलके के विधायक रामकुमार गौतम गायब रहे। दुष्यंत चौटाला की ओर से अपने भाषण में यह कहना कि हमसे कुछ गलतियां हो गई थी, अब उनका कोई फायदा नहीं है। इसे विधायक रामकुमार गौतम से जोड़कर देखा जा रहा है।
नारनौंद सम्मेलन में दिया संदेश, जजपा नए चेहरे पर खेल सकती है दाव
प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद करीब ढाई साल में पहली बार जजपा ने नारनौंद में राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। रैली में भीड़ देखकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला खुश नजर आए। उन्होंने नारनौंद के विधायक के तौर पर भी काम करने का एलान किया। दुष्यंत चौटाला ने मंच से ही स्वीकार किया कि उनकी कुछ कमी रही। उनका इशारा विधायक रामकुमार गौतम की ओर था। अब नारनौंद के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। अब यहां दोबारा डिप्टी सीएम ने अपनी पैठ बनानी शुरू की है। कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि पार्टी अब यहां नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में है।
हलके के विकास के लिए कई बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नारनौंद शहर के दोनों तरफ बाईपास रोड का निर्माण करवाया जाएगा। एसडीएम इसके लिए 15 दिन में अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। नारनौंद हलके के 6 सब स्टेशनों को अपग्रेड करवाया जाएगा। हलके के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी।
कोरोना महामारी व किसान आंदोलन के कारण विकास कार्यों में जो देरी हुई है, अब विकास कार्यों को और तेज गति से पूरा करवा कर उस कमी को दूर किया जाएगा। बता दें कि नारनौंद क्षेत्र में किसान आंदोलन के चलते जजपा का विरोध किया जा रहा था। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय व पंचायत के चुनाव में हाईकोर्ट के कारण देरी हुई है। उच्च न्यायालय की ओर से हरी झंडी मिलते ही हमने आयोग को लिख दिया है। अगस्त-सितंबर में चुनाव करा दिए जाएंगे।
इस मौके पर श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक, जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा, जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, धर्मवीर सिहाग, शीला भयाण, राजेंद्र लितानी, यादवेंद्र खर्ब, अमित बूरा ,चेयरमैन सुबेर लोहान, ईश्वर सिंघवा, सुभाष बेरवाल, ओमप्रकाश खरबला, छन्नो देवी, संदीप लोहान, योगेश गौतम, अनिल दूहन, सेवापति, रामकुमार भट्ट, अमरजीत मलिक, शीलू दलाल, लोकेश माजरा, प्रदीप लोहान, राहुल मक्कड़ मौजूद रहे।
अमित बूरा ने बाईपास, बड़ा उद्योग मांगा
कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजक अमित बूरा ने कहा कि डिप्टी सीएम साहब, आप इस तरह के बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में ढाई साल बाद आए हो। नारनौंद को बड़ा उद्योग व बाईपास की सौगात दे दो। नारनौंद की जनता लंबे समय से विकास के लिए इंतजार कर रही है। क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए दूर दराज न जाना पड़े, इसके लिए यहां औद्योगिक विकास बेहद जरूरी है। यहां मिनी आईएमटी की स्थापना की जाए। डिप्टी सीएम ने अमित बूरा की ओर से रखी गई दोनों मांगों को स्वीकार किया।
बैलगाड़ी से स्वागत : डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला आयोजन स्थल तक बैलगाड़ी में सवार होकर निकले। उनके साथ बैलगाड़ी में राज्यमंत्री अनूप धानक, जजपा के हलका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक अमित बूरा मौजूद रहे। भीड़ को देखकर डिप्टी सीएम आयोजक से खुश नजर आए।