{"_id":"5eb8521d8ebc3e90224c1249","slug":"department-is-getting-entangled-on-the-negative-positive-report-of-the-youth-dc-said-police-will-investigate-hisar-news-rtk5544281182","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की निगेटिव-पॉजिटिव रिपोर्ट पर उलझा रहा विभाग, डीसी बोलीं- पुलिस करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की निगेटिव-पॉजिटिव रिपोर्ट पर उलझा रहा विभाग, डीसी बोलीं- पुलिस करेगी जांच
विज्ञापन
उक्त युवक के घर के बाहर कोविड-19 चस्पा करते जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया व अन्य।
- फोटो : Hisar
गुरुग्राम से हिसार लौटे अर्बन एस्टेट निवासी एक युवक की निजी लैब की दो तरह की रिपोर्ट सोशल मीडिया में आने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए प्रशासन को पत्र लिखा है। युवक को एक रिपोर्ट में पॉजिटिव तो दूसरी रिपोर्ट में निगेटिव दिखाया गया है। विभाग ने सूचना मिलने पर तुरंत युवक को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही युवक को घर भेज गया। देर शाम युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई तो विभाग ने राहत की सांस ली। इसके बाद विभाग ने युवक को होम क्वारंटीन कर दिया। स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि युवक की रिपोर्ट से छेड़छाड़ की गई है। उधर, शहर में चर्चाएं हैं कि युवक एक बड़े नेता का काफी नजदीकी है। वहीं डीसी प्रियंका सोनी का कहना है कि मामले में पुलिस से जांच कराई जाएगी कि युवक की कोरोना रिपोर्ट अलग-अलग कैसे आई। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विभाग के अनुसार अर्बन एस्टेट का रहने वाला एक युवक आठ मई को हिसार पहुंचा था। यहां वह सीधे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गया। उसके साथ वहां एक व्यक्ति और भी रुका। हालांकि रेस्ट हाउस में इसकी कोई एंट्री नहीं की गई। नौ मई की सुबह यह युवक अर्बन एस्टेट स्थित अपने घर पर आ गया। इसी रात विभाग को मैसेज मिला कि युवक कोरोना पॉजिटिव है। इस पर रविवार सुबह पांच बजे ही मलेरिया विभाग के जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया अपनी टीम के साथ जांच के लिए युवक के घर पर पहुंचे। जब युवक को अस्पताल चलने को कहा गया तो युवक ने उनसे काफी बहसबाजी भी की। करीब एक घंटे बाद युवक घर से निकला और उसके बाद उसे एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर युवक का सैंपल लेकर आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया गया। मगर कुछ देर बाद अस्पताल प्रशासन ने युवक को घर भेज दिया।
युवक ने दिखाई निगेटिव वाली रिपोर्ट
जब विभाग की टीम युवक को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची और उससे सोशल मीडिया पर वायरल हुई पॉजिटिव रिपोर्ट के बारे में पूछा। युवक ने निगेटिव वाली रिपोर्ट कर्मचारियों को दिखाई। युवक ने उन्हें बताया कि उसे इस बारे में नहीं पता कि किसने उसकी रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ की है और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस पर कर्मचारियों ने युवक से कहा कि यदि किसी अन्य व्यक्ति ने उसकी रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ की है तो वह इस बारे में पुलिस को शिकायत दें। हालांकि युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी है। उधर, युवक से गुरुग्राम से लौटने के बाद घर जाने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि शनिवार सुबह ही उसकी रिपोर्ट आई थी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही वह घर गया था।
विज्ञापन
युवक की दोनों रिपोर्ट आई निगेटिव
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रिपोर्ट सही है या गलत के बारे में पता लगाने के लिए अर्बन एस्टेट निवासी युवक का सैंपल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट करीब एक घंटे के अंतराल में निगेटिव आई है। वहां पर युवक का कोरोना टेस्ट टीबी की कबनेट मशीन से किया गया है, जिससे जल्द ही रिपोर्ट मिल जाती है। इसलिए विभाग द्वारा इमरजेंसी के चलते युवक का कोरोना टेस्ट किया गया। इसके बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर युवक को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। वहीं विभाग द्वारा युवक का दूसरा स्वैब सैंपल एनआरसीई लैब में भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट देर शाम निगेटिव आई है।
वर्जन
रिपोर्ट के बारे में सही और गलत का पता लगाने के लिए इमरजेंसी में युवक का सैंपल जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट करीब एक घंटे बाद निगेटिव आई थी। उसके बाद युवक को घर भेजा गया था। वहीं युवक केे पास पॉजिटिव ओर निगेटिव दो रिपोर्ट मिलने पर मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन को शिकायत पत्र भेजा गया है।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, हिसार
वर्जन
अर्बन एस्टेट निवासी युवक के पास कोविड-19 टेस्ट की दो रिपोर्ट मिली हैं, जिनमें एक में उसे कोरोना पॉजिटिव और दूसरी में निगेटिव दिखाया गया है। छेड़छाड़ कर रिपोर्ट को बदले जाने की आशंका पर मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन को शिकायत सौंपी गई है।
- डॉ. रमेश पूनिया, जीव वैज्ञानिक, मलेरिया विभाग, हिसार
वर्जन
हमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई शिकायत मिल गई है। इस मामले में पुलिस से जांच कराई जाएगी कि कोरोना रिपोर्ट अलग-अलग कैसे आई। जांच के बाद दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. प्रियंका सोनी, उपायुक्त हिसार