फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengue: Two patients including a seven-year-old child found positive

डेंगू : सात साल के बच्चे समेत दो मरीज मिले पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dengue: Two patients including a seven-year-old child found positive
हिसार। मलेरिया विभाग की लैब में वीरवार को 20 सैंपल की जांच में सात डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले। इन मरीजों में सात साल के बच्चे समेत दो मरीज हिसार के रहने वाले हैं, जबकि अन्य सिरसा, फतेहाबाद व भिवानी जिले से संबंधित हैं। रिपोर्ट के अनुसार सात वर्षीय बच्चा सेक्टर-21 का और 30 वर्षीय युवक एकता नगर का रहने वाला है। जिले में अब तक 39 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हर रोज लगातार केस बढ़ रहे है। मलेरिया विभाग की लैब में हिसार ही नहीं बाहरी जिले के सैंपल भी आ रहे है। कारण है कि हिसार के अलावा दूसरे जिलों के मरीज भी यहां आकर इलाज ले रहे है और निजी अस्पतालों में दाखिल है। इस पर विभाग की कोई सख्ती नहीं है और न ही यह जानकारी जुटाई जा रही कि उनके पास कितने डेंगू के संदिग्ध मरीज दाखिल है।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग को वीरवार को पानी में छिड़काव के टैमिफोस दवा की खेप मिली है, ताकि लारवा को पनपने से रोका जा सके। असल में हालात यह है कि लारवा पनप चुका है और डेंगू व मलेरिया के मच्छरों के झुंड पानी में पनप गए है। यह मच्छर दिन के समय काटता है, जिनसे मच्छरजनित बीमारियां बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष ने कहा कि डेंगू की रोकथाम को लेकर शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है। संदिग्ध मरीज के सैंपल लिए जा रहे हैं। यह अक्तूबर माह पीक पर रहेगा। इसलिए आमजन को एहतियात बरतने की जरूरत है। विभाग का सहयोग करें। आसपास जगहों पर जमा पानी में तेल या दवा का छिड़काव करें।

वीरवार को डेंगू के कुल सात मरीज मिले हैं। इनमें हिसार के दो मरीज हैं। फॉगिंग हो रही है। हमारे पास दवा आ गई है। मरीजों की हिस्ट्री जुटाकर सैंपलिंग करवाई जाएगी। - डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस व आईडीएसपी प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed