फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengue 183: Three children feared died in three days, 24 new patients found

शहर में तीन दिनों में डेंगू आशंकित तीन बच्चों की मौत, जिले में 24 नए मरीज भी मिले, आंकड़ा पहुंचा 183

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dengue 183: Three children feared died in three days, 24 new patients found
डेंगू 183 : तीन दिन में आशंकित तीन बच्चों की मौत, 24 नए मरीज मिले
विज्ञापन

देव वाटिका निवासी 11 वर्षीय पलक का रविवार को था जन्मदिन
हिसार। शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में शहर में डेंगू आशंकित तीन बच्चों की मौत हो गई है। इनमें दो मामले वार्ड-5 स्थित देव वाटिका व एक मामला सेक्टर-14 का है। देव वाटिका की 11 वर्षीय पलक का रविवार को जन्मदिन था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन मौतों की पुष्टि नहीं कर रहा है। उधर, रविवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 नए मरीज मिले हैं। अब जिले में मरीजों का आंकड़ा 183 पहुंच चुका है। अभी 53 सक्रिय केस हैं। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में अभी तक डेंगू से एक मौत हुई है।
12 वर्षीय बच्ची दो दिन से बुखार से थी पीड़ित
उधर देव वाटिका स्थित भारतीय धर्मशाला वाली गली निवासी 11 वर्षीय बेटी पलक पिछले दो-तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजन घर पर ही उसका उपचार करवा रहे थे। परिजनों के अनुसार उसकी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि उसकी प्लेटलेट्स एक लाख से ज्यादा थी। रविवार सुबह अचानक पलक ने पेट दर्द की शिकायत की। परिजन उसे पहले गर्ग अस्पताल ले गए। मगर वहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उसे चूड़ामणि अस्पताल लेकर लेकर पहुंचे, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। मगर कुछ देरा बाद पलक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

13 वर्षीय भुवन की प्लेटलेट्स रह गई थी सिर्फ 14 हजार
सेक्टर-14 निवासी व गुजवि में बतौर मुख्य सफाई निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि उनके बेटे 13 वर्षीय भुवन की शुक्रवार को डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसमें प्लेटलेट्स 1.14 लाख मिली थी। इससे पहले उसे जुकाम व उल्टी की शिकायत थी। उसे पहले ऋषि नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में प्लेटलेट्स घटकर 14 हजार हो गई थी। सतीश कुमार ने बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला भुवन पढ़ाई में काफी होशियार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए जीवन बचाओ अभियान से जुड़े
डेंगू पीड़ित मरीजों को मदद के लिए पार्षद अमित ग्रोवर ने सद्भावना संस्था और सर्व नागरिक मंच के सदस्यों के साथ जीवन बचाओ अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि गंभीर मरीज को ब्लड की जरूरत होती है तो तुरंत डोनर उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने अपील की है कि शहरवासी मरीजों की मदद के लिए किसी भी समय ब्लड डोनेट करने आ सकता है वह अपना नाम, एड्रेस और ब्लड ग्रुप संस्था के सदस्यों के नंबर 9034791000, 8950939996, 8901211110, 9896886517 पर व्हाट्सअप संदेश कर सकते हैं। संस्था पिछले 3 दिनों से इस अभियान को चलाए हुए है। शहर में करीब 25 मरीज को डोनर उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

प्रशासन की नाकामी से शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ा : राड़ा
हिसार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी रामनिवास राड़ा सैनी ने शहर में बढ़ रहे डेंगे के प्रको पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल मरीजों से फुल हैं। एक बेड पर दो से तीन मरीज दाखिल हैं। शहर के क्षेत्रों में सीवर का गंदा पानी जमा है, जिसमें मच्छर पैदा हो रहे हैं। प्रशासन को जल्द शहर में फॉगिंग करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed