{"_id":"41b9d15679a322fa238ae28b562c4c5a","slug":"demu-rail-hisar-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार-चंडीगढ़ के बीच डेमू रेल के लिए रेलवे की सैद्घांतिक मंजूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार-चंडीगढ़ के बीच डेमू रेल के लिए रेलवे की सैद्घांतिक मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार से चंडीगढ़ से सीधी रेलसेवा का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। अंबाला मंडल के अधिकारियों ने इसकी मंजूरी देते हुए दिल्ली मुख्यालय से इसकी मंजूरी के लिए मामला भेज दिया है।
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत चौटाला की बुधवार को अंबाला मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक में जिसमें उपरोक्त मांगों के अलावा एजेंडे की अधिकांश मांगों को रेल अधिकारियों ने सहमति दी है। उकलाना व बरवाला विधानसभा क्षेत्र में अंबाला मंडल के अधीन अधिकांश मानवरहित फाटकों के नीचे आरयूबी बनेंगे।
विज्ञापन
पंघाल गांव के पास मानव रहित फाटक पर भी आरयूबी बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। इससे पहले अंबाला स्टेशन पर पहुंचने पर सांसद दुष्यंत चौटाला का अंबाला के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार ने स्वागत किया। सांसद दुष्यंत चौटाला की मंडल रेल प्रबंधक व अन्य रेल अधिकारियों के साथ करीब अढ़ाई घंटे बैठक चली।
विज्ञापन
बैठक में उकलाना के विधायक अनूप धानक, बरवाला के विधायक वेद नारंग, सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी भी थे। अंबाला मंडल प्रबंधक ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए डेमू रेल चलाने की मंजूरी दे दी है। यह रेल कुरुक्षेत्र होकर चंडीगढ़ पहुंचेगी। इससे जहां प्रदेश की राजधानी जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
बैठक में इन मांगों पर बनी सहमति
बुगाना रेलवे स्टेशन पुन: शुरू होगा, इसके आदेश अंबाला मंडल ने दे दिए हैं।
पंघाल गांव जाने के लिए मानव रहित फाटक पर अंडरपास बनेगा।
फाटक संख्या सी-54, सी-50, सी-44, सी-42, सी-35, 34, 29 व 28 पर आरओबी की मंजूरी दे दी है।
सेक्टर 1-4 पर आरओबी बनाने के लिए अंबाला मंडल के अधिकारी सरकार से अपनी सिफारिश करेंगे।
बरवाला व उकलाना में जन-साधारण टिकट काउंटर के लिए अधिकारियों ने मंजूरी दे दी।
बरवाला व उकलाना में आरक्षण की सुविधा देने की सिफारिश दिल्ली मुख्यालय भेजी।
सादुलपुर-लुधियाना के समय में परिवर्तन करने के लिए अंबाला मंडल बीकानेर मंडल से करेगा सिफारिश
बरवाला में वेटिंग रूम का शेड बड़ा किया जाएगा।
उकलाना व बरवाला में चायपान की सुविधा देने की मांग अधिकारियों ने मान ली।
उकलाना स्टेशन पर निजी संस्था वाटर कूलर लगाने की मंजूरी।
बरवाला का प्लेटफार्म ऊंचा किया जाएगा बशर्ते कोई निजी संस्था इसमें मदद करे।