{"_id":"65d85310039039077004d63c","slug":"demonstration-in-bhiwani-dead-body-of-teenager-kept-on-road-and-blocked-villagers-adamant-on-arrest-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में प्रदर्शन: किशोर के शव को सड़क पर रख लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में प्रदर्शन: किशोर के शव को सड़क पर रख लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े ग्रामीण
Fri, 23 Feb 2024 01:40 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:40 PM IST
सार
भिवानी के गांव जमालपुर में बुधवार देर शाम को 13 साल के ऋषभ की उसी के चचेरे भाई हरिओम ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को गाड़ी में रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
लोगों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिवानी के कस्बा के गांव जमालपुर में चचेरे भाई द्वारा प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर निर्मम हत्या मामले को लेकर शुक्रवार को परिजनों व आसपास के ग्रामीणों ने तोशाम-बवानीखेड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे पहले वीरवार देर रात तक ग्रामीण सड़क पर जाम लगाकर डटे थे। वहीं जाम की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले डीएसपी मुख्यालय रमेश कुमार और सीआईए की टीम भी ग्रामीणों को आश्वासन दे चुकी थी। वहीं पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों की एक टीम का भी गठन किया है। मगर ग्रामीण इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। वहीं शव को भी गाड़ी में रखा हुआ है, जिसका अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जमालपुर में बुधवार देर शाम को 13 साल के ऋषभ की उसी के चचेरे भाई हरिओम ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसके शव को अपने सरसों के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। वीरवार को पुलिस ने हत्या आरोपी की निशानदेही के बाद गड्ढे से बच्चे का शव भी बरामद किया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
वीरवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे तोशाम-जमालपुर मार्ग पर ग्रामीणों ने शव को गाड़ी में रखकर जाम लगा दिया वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी रमेश कुमार व सीआईए इंचार्ज रवींद्र कुमार ने परिजनों व ग्रामीणों से थोड़ा समय मांगा और इसमें कार्रवाई का भरोसा दिया। लेकिन शुक्रवार सुबह फिर से ग्रामीण गाड़ी में शव रखकर सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला मौके पर पहुंचे और इस मामले में पुलिस अधिकारियों की जांच कमेटी गठित कर तत्परता से कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीण समाचार लिखे जाने तक सड़क पर जाम लगाकर बैठे थे।