फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demolished illegal constructions built on streets in Wards 6 and 18.

Hisar News: वार्ड छह और 18 में गली की जगह पर बनाए अवैध निर्माण ढहाए

Tue, 10 Dec 2024 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 10 Dec 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
Demolished illegal constructions built on streets in Wards 6 and 18.
निर्माण कार्य गिराने का विरोध करतीं महिलाएं।
बरवाला। शहर के वार्ड 6 व 18 में सोमवार को नगर पालिका अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए गली के स्थान पर हुए अवैध निर्माण को ढहा दिया। अवैध निर्माण ढहाए जाने की इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका सचिव गौरव शर्मा, एमई अमित बेरवाल, भवन निरीक्षक सुमित ढांडा व काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

यह अभियान डयूटी मजिस्ट्रेट मार्केट कमेटी सचिव विवेक पंघाल के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका कर्मचारी जेसीबी के साथ माैके पर पहुंचे व निमार्णाधीन दीवारों को गिरा दिया। इस दौरान जब अवैध निर्माण गिराया जा रहा था तो दोनों ही स्थानों पर महिलाओं ने विरोध किया। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत किया व निर्माण गिराने की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान एक गृह स्वामी ने नगर पालिका सचिव से स्वयं अवैध निर्माण गिराने को लेकर पांच दिन का समय मांगा। जिसके बाद नगर पालिका की टीम उसके निर्माण को गिराए बिना ही वापस लौट गई।
विज्ञापन

बता दें कि जिस क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की गई हैै वहां दोनों ही स्थानों पर गली की जगह पर दीवार का निर्माण किया हुआ था। इस संबंध में नगर पालिका सचिव गौरव शर्मा ने बताया कि सोमवार को वार्ड 6 व 18 में गलियों की भूमि को कब्जाने का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह स्वामियों को भूमि संबंधी कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। मगर अभी तक इन लोगों द्वारा भूमि से संबंधित किसी तरह के कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की भूमि पर किसी को अवैध निर्माण की इजाजत नहीं है। जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed