{"_id":"64d9232f327a838fe1013e17","slug":"demanded-extortion-from-the-liquor-contractor-the-accused-said-there-was-an-aerial-fire-trailer-on-contract-now-one-lakh-is-needed-for-the-month-otherwise-we-will-shoot-hisar-news-c-21-hsr1007-198174-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शराब ठेकेदार से मांगी रंगदारी, आरोपी बोला-ठेके पर हवाई फायर ट्रेलर था, अब महीने के एक लाख चाहिए नहीं तो गोली मार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शराब ठेकेदार से मांगी रंगदारी, आरोपी बोला-ठेके पर हवाई फायर ट्रेलर था, अब महीने के एक लाख चाहिए नहीं तो गोली मार देंगे
विज्ञापन
हिसार। मिरकां गांव में शराब ठेकेदार को फोन कर हर महीने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी है। रंगदारी मांगने वाले ने खुद का नाम योगेश बच्ची बताया है। इस संबंध में ठेकेदार संजय सहारण ने सदर नगर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने योगेश बच्ची के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर लिया है।
आजाद नगर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में मिरकां गांव निवासी संजय सहारण ने बताया कि वह शराब ठेकेदार है। मिरकां और सातरोड खुर्द में उसके शराब के ठेेके हैं। शनिवार शाम को 4.23 बजे मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह योगेश बच्ची बोल रहा है। उसे हर महीने एक लाख रुपये चाहिए। उसने कहा कि याद है 9 अगस्त को सातरोड खुर्द के ठेेके पर हवाई फायर हुआ था। साथ ही 30 हजार रुपये ले गए थे, वह सिर्फ ट्रेलर था। तेरी ओर से 30 हजार रुपये आ गए हैं, इस महीने के 70 हजार और भेज देना, नहीं तो ठेके का शटर नहीं खुलेगा। रुपये नहीं दिए तो अबकी बार गोली सीधी माथे पर लगेगी। जो भी ठेका चलाएगा, उसे लाख रुपए देना पड़ेंगे। इस संबंध में सदर नगर थाना पुलिस में शिकायत दी।
ठेकेदार से फोन कर एक लाख रुपये हर महीने मांगने के मामले में योगेश बच्ची के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। - एएसआई रविंद्र कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना