{"_id":"d94ed7c5ff94e0e46cd76c4316732d37","slug":"demand-to-remove-meat-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी साहब! ये मीट की दुकान हटवा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी साहब! ये मीट की दुकान हटवा दो
जींद/ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत के आदेशाें की अवहेलना करने पर रेलवे माल गोदाम रोड के लोग बस्ती से मीट की दुकानें हटवाने की मांग के साथ उपायुक्त राजीव रतन से मिले।
लोगों ने कहा कि अदालत दो माह पहले मीट की दुकानें हटाने के आदेश दे चुकी है। लेकिन न तो नगर परिषद कोई कार्रवाई कर रही है और न ही मीट की दुकानों को उनके मालिक हटा रहे हैं। उपायुक्त ने परिषद को निर्देश देते हुए माल गोदाम रोड से मीट की दुकान हटाने को कहा है।
माल गोदाम रेलवे रोड निवासी राकेश कुमार, मनोज कुमार, महावीर दास, प्रवीन पारचा, हितेश, हिमेश सहित कई लोगों ने उपायुक्त राजीव रतन को दी शिकायत में बताया कि माल गोदाम रेलवे रोड पर मीट की दुकानें चल रही है। इनको बंद करवाने के लिए परिषद को कई बार लिखा जा चुका है।
मीट की दुकानें मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर बनी हुई है। प्रशासन द्वारा की गई अनदेखी के चलते उन्होंने मीट की दुकानें हटवाने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
17 अक्तूबर को अदालत ने माल गोदाम रोड से मीट की दुकान हटवाने के आदेश दिए थे, लेकिन अदालत के आदेशों पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उपायुक्त ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद को कार्रवाई के आदेश देते हुए माल गोदाम रोड से मीट की दुकानें हटवाने के लिए कहा है।