{"_id":"699612bb4025584d810b7c86","slug":"demand-for-stoppage-of-trains-at-hansi-junction-and-expansion-of-rail-services-hisar-news-c-21-hsr1020-814214-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हांसी जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव और रेल सेवाओं के विस्तार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हांसी जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव और रेल सेवाओं के विस्तार की मांग
Thu, 19 Feb 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
हांसी। विधायक विनोद भयाना ने हांसी जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव और रेल सेवाओं के विस्तार को लेकर रेल मंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में गोरखपुर–बठिंडा एक्सप्रेस का प्रतिदिन, अगरतला–फिरोजपुर एक्सप्रेस का साप्ताहिक, हरिद्वार–बीकानेर ट्रेन सप्ताह में तीन दिन, जोधपुर–हिसार एक्सप्रेस प्रतिदिन और साबरमती–कटरा ट्रेन साप्ताहिक ठहराव की मांग की गई है।
विधायक ने जोधपुर–हिसार एक्सप्रेस को उपलब्ध लाइन ओवर का उपयोग करते हुए भिवानी सिटी तक विस्तारित करने का सुझाव भी दिया, ताकि क्षेत्र के यात्रियों को सीधी और बेहतर रेल सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि हांसी को हरियाणा का 23वां जिला घोषित किए जाने के बाद यहां रेल सेवाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक हो गया है।
जिला मुख्यालय बनने के बाद बढ़े यात्री :
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर डिवीजन में स्थित हांसी जंक्शन दोनों दिशाओं में ट्रैक विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें लगभग 16.11 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय बनने के बाद हांसी और आसपास के क्षेत्रों से रेल यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की जरूरत :
विधायक ने कहा कि लंबे समय से लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव नहीं था और अब इस दिशा में सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है। उनका कहना है कि रेलवे मंत्रालय हांसी की जनता की मांगों को स्वीकार कर सशक्त रेल नेटवर्क सुनिश्चित करेगा।