{"_id":"69c6df8d794c9b9a3406007c","slug":"demand-for-diesel-and-petrol-has-quadrupled-panic-over-notice-of-petrol-running-out-hisar-news-c-21-hsr1020-838023-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डीजल-पेट्रोल की मांग चार गुना बढ़ी, पेट्रोल खत्म होने के नोटिस से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डीजल-पेट्रोल की मांग चार गुना बढ़ी, पेट्रोल खत्म होने के नोटिस से हड़कंप
विज्ञापन
हिसार के एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए पहुंचे लोग।
हिसार। जिले में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की डिमांड में अचानक तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी देखी गई। कई पंपों पर पेट्रोल खत्म का नोटिस चस्पा होने के बाद वाहन चालकों की लंबी कतारें नजर आईं। स्थिति ऐसी बन गई कि शहर के तीन पेट्रोल पंपों और एक डीजल पंप पर ईंधन की आपूर्ति खत्म हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस नोटिस ने स्थिति को और तूल दे दिया। डीसी महेंद्रपाल ने कहा जिले में कहीं पर भी पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। आमजन पैनिक में आकर खरीद न करें।
ऑल हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीसी कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने डीजल-पेट्रोल खरीद के मानक तय करने की मांग की। हिसार जिले में शुक्रवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ने लगी। पंपों पर दुपहिया व चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। दोपहर करीब एक बजे राजगढ़ रोड़ पर लघु सचिवालय के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया। पंप संचालक ने पेट्रोल खत्म का नोटिस चस्पा दिया। कुछ देर में ही यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पैनिक फैलने का हवाला देते हुए नोटिस को हटवा दिया।
पंप संचालक ने बताया कि उनका रोजाना 5 हजार लीटर पेट्रोल बिकता था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक करीब 20 हजार लीटर पेट्रोल बिक गया। पेट्रोल की गाड़ी शाम तक आएगी। इसके बाद आईजी चौक स्थित पंप पर डीजल खत्म हो गया। जिंदल चौक स्थित पंप पर भी डीजल खत्म हो गया। बाईपास स्थित पंप पर डीजल-पेट्रोल दोनों खत्म हो गए।
विज्ञापन
हांसी में बाइकों में कुछ पंपों पर 200 तो कहीं 500 रुपये से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। इन प्रतिबंधों के चलते खासकर उन लोगों को दिक्कत हो रही है जिन्हें आपात स्थिति या दूर-दराज क्षेत्रों के लिए तेल स्टॉक करना पड़ता है। कई लोग लाइन में लगने के बावजूद जरूरत के अनुसार पेट्रोल नहीं भरवा पा रहे हैं।