फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand for arrest of accused who attacked Hisar Municipal Corporation employee

Hisar: कर्मचारी पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tue, 21 Feb 2023 02:24 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 21 Feb 2023 02:24 PM IST
सार

हिसार नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम महावीर कॉलोनी में पशुओं को पकड़ रही थी। इस दौरान एक पशुपालक ने टीम के साथ गाली गलौज किया और उन्हें धमकी भी दी। शाम 5:00 बजे अवकाश के बाद जब पशु पकड़ने वाली टीम का कर्मचारी कृष्ण अपने घर लौट रहा था।

विज्ञापन
Demand for arrest of accused who attacked Hisar Municipal Corporation employee
निगम के बाहर धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम के कर्मचारी पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को निगम कर्मचारियों ने धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। इसके अलावा निगम कर्मचारी पुलिस अधीक्षक से भी मिले। पुलिस अधीक्षक ने निगम कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उधर यूनियन ने कहा कि दोपहर बाद फिर से निगम कर्मचारी धरने पर बैठेंगे। इस दौरान सफाई कर्मचारी भी काम छोड़ कर धरने पर बैठेंगे। निगम कर्मचारियों के धरने पर बैठने से कार्यालय का काम भी प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन


पशुपालक ने टीम के साथ किया गाली गलौज
15 जनवरी को नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम महावीर कॉलोनी में पशुओं को पकड़ रही थी। इस दौरान एक पशुपालक ने टीम के साथ गाली गलौज किया और उन्हें धमकी भी दी। शाम 5:00 बजे अवकाश के बाद जब पशु पकड़ने वाली टीम का कर्मचारी कृष्ण अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में पशुपालक मोनिया गुर्जर और अन्य ने मिलकर कृष्ण पर हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था। निगम कर्मचारियों ने घायल कर्मचारी को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया था। इस मामले में घायल कर्मचारी व निगम प्रशासन की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस भी दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed