फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Delhi Police SI's only son dies in road accident

Hisar News: दिल्ली पुलिस के एसआई के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police SI's only son dies in road accident
बास। दिल्ली पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर उसको परिजनों को सौंप दिया। बास पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिले के गांव देहलावास गुलाबपुरा निवासी रामअवतार ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। उसको एक बेटा व एक बेटी है और दोनों शादीशुदा है। उसका बेटा 33 वर्षीय दीपक कुमार एक निजी बीमा कंपनी के हिसार ऑफिस में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। दीपक कुमार अपने दोस्त रेवाड़ी जिले के गांव गोलिया की निवासी सतीश यादव, जो एक निजी बीमा कंपनी हांसी के ऑफिस में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 17 मई को दोनों बाइक पर हांसी की तरफ अपनी-अपनी डयूटी पर जा रहे थे। जब दोनों मुंढाल व सोरखी के बीच सुंदर ब्रांच नहर के पास पहुंचे तो सड़क पर बिना किसी इंडीकेटर व सूचनात्मक संकेत के एक डंपर खड़ा था। बाइक दीपक कुमार चला रहा था और उसका दोस्त सतीश यादव पीछे बैठा था। उनकी बाइक डंपर से टकरा गई। दोनों को राहगीरों ने इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया और घायल सतीश यादव को इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed