फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Delhi highway jammed for four hours

Hisar News: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दिल्ली हाईवे पर चार घंटे जाम लगाया

Tue, 20 Aug 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 20 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Delhi highway jammed for four hours
हिसार के मय्यड़ गांव में जाम लगाते ग्रामीण। 
हिसार। खरड़ अलीपुर गांव में 15 अगस्त की रात आनंद (27) की हत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार को दूसरे दिन भी मय्यड़ में चार घंटे हाईवे जाम रखा। ग्रामीणों ने दोपहर ढाई बजे तंबू लगाकर हिसार-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाया और शाम साढ़े छह बजे रास्ता खोला।
विज्ञापन

इस दौरान धरना स्थल पर निर्णय लिया गया है कि बुधवार को मय्यड़ में महापंचायत होगी। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत और खापों के प्रतिनिधि आएंगे। महापंचायत के दौरान आगामी निर्णय लिया जाएगा। वहीं हत्या के चौथे दिन भी परिजनों ने शव नहीं उठाया। वहीं पुलिस ने पुलिस ने शहर से हांसी और हांसी से शहर आने वाले वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला।
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसान नेता कुलदीप खरड़, सहरावत खाप के प्रधान जयबीर सहरावत, मय्यड़ गांव के सरपंच प्रतिनिधि विकास, नियाणा के सरपंच विरेंद्र, ओमप्रकाश, सोमवीर सहरावत, महाबीर सहरावत, रामफल और हंसराज ने बताया कि रविवार को हाईवे जाम के दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह पता चला कि पुलिस ने गुमराह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। - दीपक सहारन, पुलिस अधीक्षक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed