फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Declaration of villagers: Dhansu and Talwandi Rana Marg will not be allowed to be closed till alternate route is found

ग्रामीणों का एलान : वैकल्पिक रास्ता मिलने तक नहीं बंद होने देंगे हिसार-धान्सू और हिसार-तलवंडी राणा मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Declaration of villagers: Dhansu and Talwandi Rana Marg will not be allowed to be closed till alternate route is found
तलवंडी राणा के बस स्टैंड पर बैठक करते ग्रामीण। - फोटो : Hisar
हिसार। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मेगा प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए प्रशासन विकास कार्य में तेजी ला रहा है। वहीं, प्रोजेक्ट के बीच में आने वाले रास्ते बंद करने पर ग्रामीण खफा हैं। रविवार को बरवाला रोड बचाओ संघर्ष समिति की बैठक तलवंडी राणा बस अड्डे पर हुई। ग्रामीणों ने एलान किया कि वैकल्पिक रास्ता मिलने तक हिसार-धान्सू व हिसार-तलवंडी राणा मार्ग को बंद नहीं होने देंगे। साथ ही आंदोलन को मजबूती देने के लिए गांव स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी। इसके अलावा समिति प्रधानमंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री, सीएम, डिप्टी सीएम सहित जिले के सांसद व विधायकों को ज्ञापन भेजकर मांग से अवगत करवाएगी।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश कोहली ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार के कारण हिसार-धान्सू रोड व हिसार-बरवाला रोड बंद होने जा रहा है। इससे बरवाला व उकलाना के दर्जनों गांवों की हिसार से दूरी बढ़ जाएगी। कोहली ने बताया कि वह इस बारे में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिल भी चुके हैं। उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व सांसद बृजेंद्र सिंह को ज्ञापन भेजा जा चुका है। समिति की मांग है कि इस मार्ग को बंद करने से पहले कम दूरी वाला वैकल्पिक रास्ता दिया जाए।
विज्ञापन

गांव के स्तर पर बनाएं कमेटी
बैठक में कहा गया कि हिसार से बरवाला-उकलाना तक के ग्रामीण अपने गांव स्तर की कमेटी बनाए ताकि एक आवाज पर सैकड़ों लोग इकट्ठे होकर संघर्ष समिति मजबूती दे। इस मौके पर धान्सू के पूर्व सरपंच मनोहर लाल भाखर, पूर्व सरपंच बहबलपुर निहाल सिंह, पूर्व सरपंच वेद प्रकाश बागड़ी, सुभाष गोदारा, घोलू गोदारा जुगलान, महेंद्र कोहली, संदीप जुगलान, प्रेम धिगताना, अजय बुगाना, त्रिलोक, मा. सूबे सिंह, राधेश्याम नंबरदार, सुरेंद्र कोहली, डॉ. महा सिंह, जगदीश गोदारा, राजू गेदर, रोहताश, मनोज कोहली, प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed