फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Decapitated body found on tracks at Hansi Railway Station.

Hisar News: हांसी रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर सिर कटी लाश मिली

Sun, 03 May 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 03 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Decapitated body found on tracks at Hansi Railway Station.
हांसी। रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रैक पर निर्वस्त्र हालत में सिर कटी युवक की लाश मिली है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी चौकी प्रभारी के मुताबिक मृतक के कपड़ों में रोहतक से भिवानी की दो रेलवे टिकट भी मिली है। इंडियन बैंक ऑफ़ इलाहाबाद का डेबिट कार्ड भी मिला है।
विज्ञापन

72 घंटे तक शव को अस्पताल में पहचान के लिए रखा जाएगा। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष लग रही है। मृतक के पास से टूटा हुआ मोबाइल फोन, नीले रंग की पेंट, सफेद रंग की टी शर्ट फटी हुई हालत में बरामद हुई है। जीआरपी पुलिस मृतक की पहचान करने की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शव का सिर न होने से पहचान करने में मुसीबत पैदा हो रही है। जीआरपी के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह युवक शनिवार की देर रात किसी ट्रेन से गिरा है। ट्रेन से गिरने के बाद युवक काफी दूर तक घसीटता हुआ भी आया है जिसके कारण युवक के कपड़े फट गए होंगे। फिलहाल अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक का सिर ट्रेन के पहिए के नीचे आकर कट गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी पुलिस चौकी के मुंशी विकास ने बताया कि शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अगर कोई इस शव को पहचानता है तो वह रेलवे स्टेशन जीआरपी पुलिस चौकी में या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed