{"_id":"58b5bf334f1c1b965e831809","slug":"death-birth-cirtificate-hisar-nagar-nigam-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम का कारनामा : बर्थ सर्टिफिकेट 50 मीटर दूर पहुंचने में लगे 25 दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम का कारनामा : बर्थ सर्टिफिकेट 50 मीटर दूर पहुंचने में लगे 25 दिन
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेथ बर्थ सर्टिफिकेट घर तक पहुंचाने का दावा करने वाले नगर निगम के हालात कितने खराब हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 50 मीटर दूर निगम कार्यालय में ही बर्थ सर्टिफिकेट पहुंचाने में नगर निगम 25 दिन लगा रहा है। लोगों के घरों तक दो-दो महीनों तक बर्थ डेथ सर्टिफिकेट नहीं पहुंच रहे। लोगों ने ब्रांच इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मामला हांसी के एक व्यक्ति सतीश का है। उन्होंने अपने बेटे का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए 3 फरवरी को निगम कार्यालय की नई बिल्डिंग में रसीद कटवाई थी। रसीद स्पीड पोस्ट से पहुंचाने के लिए उसने फीस भी भर दी। स्पीड पोस्ट में निगम कार्यालय में मेयर ऑफिस का पता डाल दिया। हैरानी की बात है कि यह सर्टिफिकेट मेयर कार्यालय यानी की नई बिल्डिंग से 50 मीटर दूर पहुंचने में 25 दिन लग गए। खास बात एक और भी है कि 25 दिन बाद भी यह सर्टिफिकेट स्पीड पोस्ट से नहीं पहुंचा। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बाई हैंड लेना पड़ा।
विज्ञापन
आम लोगों को किया जा रहा गुमराह
लोगों का आरोप है कि निगम स्टाफ जनता को गुमराह कर रहा है। खुद की परेशानी कम करने के लिए स्टाफ आवेदन करने वालों को घर सर्टिफिकेट पहुंचने की बात कहकर वापस भेज देते हैं। लेकिन उन्हें लंबा समय बीतने के बाद भी सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा। नियम के अनुसार 7 दिन के अंदर अंदर बर्थ सर्टिफिकेट आवेदन करने वाले को मिल जाना चाहिए।
विज्ञापन
कोई अधिकारी नहीं कर रहा मॉनीटिरिंग
बर्थ डेथ सर्टिफिकेट ब्रांच में कोई अधिकारी मॉनीटिरिंग नहीं कर रहा। करीब एक सप्ताह पहले पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों ने भी आकर मेयर को शिकायत की थी कि उनकी कई महीनों की पेमेंट निगम की तरफ बकाया है। निगम स्टाफ पोस्ट ऑफिस का पैसा भी अपने खाते में जमा कर रहा है। जिसके कारण उन्हें दिक्कत आ रही है।
मामले को चेक करवाएंगे। अगर ऐसी दिक्कत है तो उसे सुधारा जाएगा। निर्धारित समय में निगम से जारी होने वाले बर्थ डेथ सर्टिफिकेट मिलेंगे।
- अमन ढांडा, ईओ नगर निगम