{"_id":"66537efa95432d95210275ae","slug":"dead-body-of-prem-nagar-youth-found-in-the-street-injury-marks-on-mouth-and-head-accused-of-murder-hisar-news-c-21-hsr1034-389556-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रेम नगर के युवक का शव गली में मिला, मुंह और सिर पर चोट के निशान, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रेम नगर के युवक का शव गली में मिला, मुंह और सिर पर चोट के निशान, हत्या का आरोप
Sun, 26 May 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 26 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी (हिसार)। तिकोना पार्क के पास एक गली में सुबह युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के मुंह व सिर पर चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात युवकों पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी 23 वर्षीय शंटी के रूप में हुई। वह शनिवार सुबह घर से निकला था।
सोनू ने बताया कि शनिवार सुबह उसका भाई शंटी घर से सुबह आठ बजे शादी में ढोल बजाने के लिए गया था। सोनू ने बताया कि रात को उसका भाई घर पर नहीं पहुंचा। उन्होंने अपने भाई की काफी तलाश की, मगर उसका कोई पता नहीं चला। सोनू ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे पुलिस ने शंटी का शव मिलने की सूचना दी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उसने बताया कि शव पर चोटों के निशान भी मिले हैं। इस दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची, जिसमें दो युवक दिखाई दे रहे हैं। जिसमें एक युवक अपने हाथों में ईंट लिए हुए है।
सोनू ने बताया की उसके भाई का फोन व पैसे भी छीने गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने सोनू के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सोनू ने बताया कि परिवार में तीन भाई व चार बहन हैं, जिसमें शंटी सबसे छोटा था, वह अविवाहित था।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी जगजीत सिंह का कहना है कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि प्रेम नगर निवासी शंटी कुमार का शव तिकोना पार्क के पास पड़ा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।