फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dead body of employee found in closed factory room, three empty liquor bottles found nearby, family members fear murder

Hisar News: बंद फैक्टरी के कमरे में मिला कर्मचारी का शव, पास में मिली शराब की तीन खाली बोतलें, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of employee found in closed factory room, three empty liquor bottles found nearby, family members fear murder
मृतक दिनेश का फाइल फोटो।
हिसार। शहर की जिंदल फैक्टरी में काम करने वाले 28 वर्षीय दिनेश का शव एक बंद फैक्टरी के कमरे में पड़ा मिला। पास में शराब की तीन खाली बोतलें मिली हैं। मृतक के आंख, कान और नाक से खून बह रहा था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक जिंदल की लेबर कॉलोनी में रहता था। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह आए।
विज्ञापन

चार बजे के बाद भी उठाया शव
मृतक के बुआ के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि दिनेश मूलरूप से बिहार के पटना जिला के गांव छिछरौली का रहने वाला था। वह परिवार के साथ जिंदल लेबर कॉलोनी में रहता और जिंदल फैक्टरी में लेबर का काम करता था। रविवार को दिनेश का अवकाश होता है ऐसे में वह घर पर ही था। सुबह खाना खाने के बाद साइकिल लेकर कमरे से बाहर निकला था। उसके बाद वह लौट कर नहीं आया। घर न आने पर शाम चार बजे उसके पास फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। घरवालाें ने भी कई बार फोन किए, लेकिन किसी का भी फोन नहीं उठाया। उसके बाद अपने स्तर पर सातरोड गांव और नहर के आस-पास उसकी तलाश की मगर उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

साइकिल से पता चला
सुबह फिर से दिनेश की तलाश शुरू की तो एक बंद फैक्टरी के पास साइकिल की दुकान के बाहर उसकी साइकिल खड़ी दिखाई दी। उसके बाद बंद फैक्टरी के अंदर तलाश की तो एक कमरे के अंदर दिनेश का शव पड़ा मिला। दिनेश की आंख, नाक और कान से खून बह रहा था। परिजनों का कहना है कि पहले दिनेश को शराब पिलाई गई उसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed