{"_id":"67c9e5076afd9df513080b77","slug":"dead-body-found-in-sidmukh-branch-bike-was-parked-on-the-side-hisar-news-c-21-hsr1020-579948-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सिद्धमुख ब्रांच में मिला शव, किनारे खड़ी थी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सिद्धमुख ब्रांच में मिला शव, किनारे खड़ी थी बाइक
Thu, 06 Mar 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर से भादरा रोड पर सिद्धमुख ब्रांच में वीरवार को युवक का शव मिला। मृतक की बाइक नहर के पास ही मिली। पुलिस ने मृतक संदीप के चचेरे भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में ढाणी मोहब्बतपुर निवासी राहुल ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 10 बजे गांव के ही कुलदीप का फोन आया कि उसके ताऊ के लड़के संदीप की बाइक सिद्धमुख ब्रांच नहर के पास खड़ी है। आसपास में संदीप नजर नहीं आ रहा। उसने संदीप के पास फोन किया तो उसका नंबर बंद मिला। इसके बाद वह परिवार के लोगों को साथ लेकर जब वे नहर पर पहुंचे तो बाइक से करीब एक किलोमीटर दूर आगे संदीप का शव नहर में मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से निकाला। जांच अधिकारी एएसआई मंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक संदीप के चचेरे भाई राहुल के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संदीप की मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।