फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DC orders probe into SC Chaupal funds embezzlement case

Hisar News: डीसी ने एससी चौपाल राशि गबन मामले की जांच के दिए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
DC orders probe into SC Chaupal funds embezzlement case

विज्ञापन
हिसार। लघु सचिवालय के जिला सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त महेंद्र पाल ने नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए गांव सीसवाल में एससी चौपाल की राशि में कथित गबन के मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने जिला पंचायत विकास अधिकारी को मामले की स्टेटस रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
गांव सीसवाल निवासी एक प्रार्थी ने शिकायत में चौपाल के विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया। वहीं गांव बाडो पट्टी के वंचित परिवारों को स्वामित्व योजना का लाभ न मिलने की शिकायत पर उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 10 निवासी की ओर से निर्माण कार्य रुकवाने की शिकायत पर नगर निगम अधिकारियों को जांच कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गांव मात्रश्याम से जाखोद खेड़ा–न्योली खुर्द मार्ग की मरम्मत की मांग पर संबंधित विभाग को मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा हिसार मंडी में रबी फसल के दौरान जाम की आशंका को लेकर रास्तों पर बने अवैध शेड हटाने के निर्देश भी दिए गए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed