फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Day temperature is 2.2 degrees above normal

Hisar News: दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर तो रात का 4.0 डिग्री तक नीचे

Sun, 23 Mar 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 23 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Day temperature is 2.2 degrees above normal
हिसार। प्रदेश में दिन के तापमान में जहां बढ़ोतरी हो रही है, वही रात के तापमान में गिरावट आ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से 2.2 डिग्री तक वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 4.0 डिग्री तक की गिरावट आई। रविवार को महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे अधिक रहा। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अभी एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ आगे निकला है, जिस कारण हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो गई है। इस कारण से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। चूंकि अब 26 तक मौसम साफ रहेगा तो दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 26 मार्च को एक कमजोर श्रेणी का विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से आंशिक बादल छाएंगे और तापमान और बढ़ेगा। इसके गुजरने के बाद तापमान में मामूली गिरावट आएगी। इस माह के अंत तक दिन का तापमान 40 डिग्री और रात का तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed