फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Day temperature dropped due to south-western and eastern winds

Hisar News: दक्षिणी पश्चिमी व पूर्वी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में आई गिरावट

Sun, 15 Jun 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 15 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Day temperature dropped due to south-western and eastern winds
हिसार। दक्षिणी पश्चिमी व पूर्वी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में गिरावट आई है। उमसभरी गर्मी से दो दिन बाद ही लोगों को राहत मिल सकेगी। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो प्रदेश में 24 जून से मानसून के आने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले दिनों हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में रेगिस्तानी पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं के कारण आमजन को भीषण गर्मी और लू झेलना पड़ रहा था। मगर, एक बार फिर से चली दक्षिणी पश्चिमी और पूर्वी हवाओं ने बढ़ते तापमान पर रोक लगा दी है। साथ ही झुलसाने वाली गर्मी और लू का खात्मा हो गया है। शनिवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 37.0 से 45.0 डिग्री और रात का तापमान 26.0 से 30.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
शनिवार रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 15 से 18 जून के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है। इसके असर से रविवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक व झज्जर में तेज गति से हवाएं या अंधड़ चलने, गरज- चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 जून को सक्रिय होने से 19 से 23 जून के बीच फिर से प्री मानसून की बारिश होगी और फिर प्रदेश में मानसून की एंट्री होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed