फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Daughters of laborers will get e-scooters

Hisar News: मजदूरों की बेटियों को मिलेगी ई-स्कूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Daughters of laborers will get e-scooters
बालसमंद। प्रदेशभर के श्रमिक परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। करीब 10 महीने के इंतजार के बाद मजदूरों की बेटियों को ई-स्कूटी योजना का लाभ मिलने जा रहा है। श्रम विभाग 26 अप्रैल से पोर्टल दोबारा लाइव करेगा, जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को 50 हजार रुपये के ई-वाउचर कोड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जिन श्रमिकों की वर्क स्लिप जांच में सही पाई गई है, उनकी बेटियों को यह लाभ मिलेगा। मुख्यालय की ओर से पात्र श्रमिकों को फोन कॉल के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है। हाल ही में श्रम विभाग में करीब 1500 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया था। जांच में फर्जी लाभार्थियों के नाम पर राशि निकाले जाने का खुलासा हुआ जिसके बाद विभाग ने वर्क स्लिप की जांच शुरू कर पोर्टल बंद कर दिया था। अब जांच पूरी होने के बाद पात्र श्रमिकों के लिए पोर्टल फिर खोला जा रहा है।
विज्ञापन


इस बार पीएनबी ई-रुपे एप से मिलेंगे कोड

पहले ई-स्कूटी के लिए भीम ऐप के जरिये ई-वाउचर जारी किए जाते थे, लेकिन इस बार प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब पात्र छात्राओं को 50 हजार रुपये के कोड पीएनबी ई-रुपे एप के माध्यम से दिए जाएंगे। पोर्टल शुरू होने के बाद पात्र श्रमिक विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। इनमें औजार खरीदने के लिए 8 हजार रुपये, साइकिल के लिए 5 हजार रुपये, बेटियों की शादी पर 1.01 लाख रुपये, मजदूर की मृत्यु पर 2 से 5 लाख रुपये की सहायता तथा बोर्ड टॉपर छात्रों को 8 हजार से 51 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.70 लाख श्रमिक ही मिले पात्र

हरियाणा में 21.78 लाख वर्क स्लिप की जांच के आदेश श्रम मंत्री अनिल विज ने दिए थे। इनमें से केवल 2.70 लाख श्रमिकों की वर्क स्लिप वैध पाई गई। अब विभागीय जांच पूरी होने के बाद इन्हीं पात्र श्रमिकों के लिए पोर्टल खोला जा रहा है।


हिसार जिले में 90 प्रतिशत श्रमिकों की वर्क स्लिप फर्जी पाई गई थी। पात्र श्रमिकों को ई-स्कूटी के लिए मुख्य कार्यालय से कॉल आ रही है। करीब 10 माह बाद 26 अप्रैल से पात्र श्रमिकों के लिए पोर्टल लाइव हो जाएगा।
- रविंद्र, उपनिदेशक, श्रम विभाग, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article