फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Daughters of Alakhpura and Mangalali won silver medal in football

अलखपुरा व मंगाली की बेटियों ने फुटबाल में जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Daughters of Alakhpura and Mangalali won silver medal in football
हिसार। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी फुटबाल चैंपियनशिप में भिवानी के अलखपुरा और हिसार जिले के गांव मंगाली की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता चेन्नई में हुई थी। मंगाली में फुटबाल का प्रशिक्षण दे रहे कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को सेमीफाइनल मुकाबला होना था, लेकिन वहां तेज बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया। शुक्रवार को पेनल्टी शूट आउट में मंगाली और अलखपुरा की बेटियों ने अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से खेल रही टीम को 4-2 से हराया और रजत पदक पर कब्जा किया। मंगाली और अलखपुरा की बेटियां भिवानी की चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी की ओर से खेली। वहीं मैनेजर सोनिका टीम को लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि टीम की सभी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर रजत पदक पर कब्जा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed