फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Daughter beating her elderly mother in viral video

Hisar News: वायरल वीडियो में बुजुर्ग मां को पीट रही बेटी

Sat, 01 Mar 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 01 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Daughter beating her elderly mother in viral video
हिसार में मां को पीटती बेटी।
हिसार। बेटियां मां-बाप का नाज होती हैं। बेटों से ज्यादा विश्वास होता है कि बुढ़ापे में अकेलेपन का सहारा बनेंगी लेकिन वायरल वीडियो में बुजुर्ग मां को पीट रही बेटी की करतूत रौंगटे खड़े कर देगी।
विज्ञापन

संपत्ति हड़पने के लिए यह महिला बुजुर्ग मां पर अत्याचार कर रही है। मां के बाल पकड़कर घसीट रही है, पीट रही है। शरीर पर कई जगह काटती है। मां चिल्ला रही है, लेकिन उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं है। पुलिस ने रीटा नाम की महिला पर केस दर्ज किया है। घटना आजाद नगर के मॉडर्न साकेत की है।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना पुलिस के मुताबिक अमरदीप ने बताया कि उसकी बहन रीटा की शादी करीब 2 साल पहले राजस्थान के राजगढ़ के गगड़वास निवासी संजय पूनिया के साथ हुई थी। उसका एक बेटा है। रीटा शादी के 10-15 दिन बाद ही मां निर्मला देवी (60) के घर रहने आ गई थी। तब से मां के घर पर ही रह रही है। मां ने कई बार उसे ससुराल जाने के लिए कहा, लेकिन वह धमकी दे रही है कि मकान उसके नाम कर दें, नहीं तो जान से मार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरदीप ने बताया कि उसका जीजा भी बेरोजगार है और रीटा उसे भी मां के मकान में रहने को मजबूर कर रही है। रीटा ने मां को मकान में बंधक बना रखा है और खाने-पीने को भी नहीं दे रही। वह उन्हें शारीरिक व मानसिक यातनाएं दे रही हैं। मां का एक मकान कुरुक्षेत्र में भी है, जिस पर रीटा ने कब्जा कर रखा था। बाद में 65 लाख में बिकवाकर रुपये हड़प लिए। अमरदीप ने कहा, वह मां के पास आता था तो उस पर भी गलत आरोप लगाती है। इस वजह से वह दो साल से मां से अलग किराये के मकान में रहकर अपना परिवार पाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed